{"_id":"59423ade4f1c1bf55a8b4878","slug":"icc-champions-trophy-2017-weather-forecast-for-india-vs-bangladesh-semifinal","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvsBAN: सेमीफाइनल में अगर हुई बारिश तो कौन पहुंचेगा फाइनल?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvsBAN: सेमीफाइनल में अगर हुई बारिश तो कौन पहुंचेगा फाइनल?
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:47 PM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : icc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में मेजबान इंग्लैंड को मात देकर पाकिस्तान के फाइनल में जगह बनाने के बाद दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल पर गड़ी हुई हैं। लोग चाहते हैं कि टीम इंडिया जीत हासिल कर फाइनल में पहुंचे। जहां एक बार फिर लोगों को 15 दिन के अंतराल में भारत-पाकिस्तान के बीच महा-मुकाबला देखने का मौका मिले।
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक कई बार खलल डालने वाली बारिश पर भी हर किसी की नजर है। बारिश के कारण विश्वचैंपियन ऑस्ट्रेलिया को खाली हाथ घर लौटना पड़ा और बारिश का फायदा उठाकर बांग्लादेश सेमीफाइनल में पहुंच गई। ऐसे में ये सवाल उठ रहे हैं कि यदि बर्मिंघम में खेले जाने वाले सेमीफाइनल मुकाबलें में बारिश हो गई तो कौन सी टीम पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल खेलेगी।
विज्ञापन
हालांकि बर्मिंघम में बारिश की संभावना बेहद कम है। हालांकि मैदान के ऊपर बादल छाए रहेंगे। लेकिन इस वजह से मैच में व्यवधान नहीं पड़ेगा। मैच के दौरान बारिश की संभावना बिलकुल नहीं है। आईसीसी ने सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा है। ऐसे में यदि मैच पर मौसम की मार पड़ती है तो कौन सी टीम फाइनल में पहुंचेगी। मैच के रद्द होने के बाद निर्णय लीग दौर में जो भी टीम अपने ग्रुप में हायर पोजीशन में थी उसे फाइनल में जाने का मौका मिलेगा ऐसे में टीम इंडिया की फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत होगी।
विज्ञापन