फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC CEO dave richardson says reserve day for all group games was extremely complex in world cup

विश्व कप में 'रिजर्व डे' को लेकर ICC का बड़ा बयान, कहा- यह कोई विकल्प नहीं

Wed, 12 Jun 2019 01:25 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 12 Jun 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
ICC CEO dave richardson says reserve day for all group games was extremely complex in world cup
डेविड रिचर्डसन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के निवर्तमान मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने कहा कि बारिश से प्रभावित विश्व कप मैचों केलिए अलग से दिन (रिजर्व डे) रखना टूर्नामेंट की लंबी अवधि को देखते हुए व्यावहारिक रूप से असंभव है।

विज्ञापन


श्रीलंका के पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ दोनों मैच बारिश की भेंट चढ़ गए। इन दोनों मैचों में एक गेंद भी नहीं डाली जा सकी। दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच एक अन्य मैच केवल 7.3 ओवर के खेल के बाद रद्द कर दिया गया जिसके बाद मैचों के लिए अलग से सुरक्षित दिन रखने की मांग उठ रही है।
विज्ञापन


रिचर्डसन ने कहा, ‘विश्व कप के हर मैच के लिए एक अन्य दिन भी तय करने से टूर्नामेंट की अवधि और लंबी खिंच जाएगी और व्यावहारिक तौर पर इसे संचालित करना बेहद जटिल होगा।’  रिचर्डसन ने कहा, ‘यह पूरी तरह से बेमौसम की बरसात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दो दिन में यहां जितनी बारिश हुई वह पूरे जून में होने वाली औसत बारिश से दोगुनी है। जून को ब्रिटेन में सबसे सूखा महीना माना जाता है। पिछले साल 2018 में जून में केवल दो मिमी बारिश हुई थी लेकिन पिछले 24 घंटों में ही दक्षिण पूर्व इंग्लैंड में 100 मिमी बारिश हो गई। ’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed