{"_id":"60ddbff4b74b4d5c1e79133a","slug":"icc-bans-uae-players-hayat-ahmed-for-accepting-bribe-from-indian-bookie","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैच फिक्सिंग: यूएई के इन दो खिलाड़ियों पर आईसीसी ने लगाया आठ साल का प्रतिबंध, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैच फिक्सिंग: यूएई के इन दो खिलाड़ियों पर आईसीसी ने लगाया आठ साल का प्रतिबंध, जानें पूरा मामला
Thu, 01 Jul 2021 06:45 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 01 Jul 2021 06:45 PM IST
सार
आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी पंचाट ने पाकिस्तान में जन्में इस दोनों क्रिकेटरों को 13 सितंबर 2020 को आरोपित किया था और उनकी सजा उसी दिन से लागू होगी।
विज्ञापन
आईसीसी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईसीसी ने गुरुवार को यूएई के दो खिलाड़ियों आमिर हयात और अशफाक अहमद पर आठ साल का प्रतिबंध लगाया है। दरअसल, इन दोनों खिलाड़ियों को मैच फिक्सिंग का दोषी पाया गया है। बता दें कि ये दोनों खिलाड़ी भारतीय सट्टेबाज के साथ मिलकर अपने देश में टी-20 विश्व कप क्वालीफाइंग राउंड के मैच को फिक्स करने की कोशिश में थे। इस बात को उन्होंने खुद स्वीकार किया है।आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी पंचाट ने पाकिस्तान में जन्में इस दोनों क्रिकेटरों को 13 सितंबर 2020 को आरोपित किया था और उनकी सजा उसी दिन से लागू होगी।
विज्ञापन
आईसीसी ने विज्ञप्ति में कहा, 'यह प्रतिबंध 13 सितंबर 2020 से लागू होगा जब उन्हें यूएई में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप क्वालीफायर 2019 से जुड़े भ्रष्ट आचरण के लिए अस्थाई रूप से निलंबित किया गया था।' दोनों क्रिकेटरों ने भारतीय सट्टेबाज से संयुक्त अरब अमीरात के 15,000 दिरहम (लगभग 4083 डॉलर) लिए। क्वालीफाइंग दौर के मुकाबले फिक्स करने के लिए आईसीसी के आरोप पत्र में इस सट्टेबाज की पहचान मिस्टर 'वाई' के रूप में की गई है। हयात तेज गेंदबाज जबकि अहमद बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के दोनों पर पांच आरोप लगाए गए जिसमें भ्रष्टचार संपर्क का खुलासा करने में नाकाम रहना, अनुचित तरीके से मैच के नतीजे को प्रभावित करना और 750 अमेरिकी डॉलर से अधिक का तोहफा स्वीकार करना भी शामिल है। आईसीसी के फैसले में यह भी जिक्र किया गया है कि हयाता और अहमद ने आईसीसी द्वारा आयोजित क्रमश: चार और तीन भ्रष्टाचार रोधी शैक्षिक सत्र में हिस्सा लिया। फैसले में यह भी कहा गया है कि दोनों खिलाड़ियों और भारतीय भ्रष्टाचारी के बीच वट्सऐप पर संदेश साझा किए गए लेकिन निर्धारित तिथि पर मुलाकात नहीं हुई।
विज्ञापन