{"_id":"61ee58db59c82334a1557f48","slug":"icc-awards-pakistan-s-babar-azam-has-been-named-as-icc-odi-international-cricketer-of-the-year-2021","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC Awards: पाकिस्तान के बाबर आजम बने 2021 के सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी, पिछले साल 67 के औसत से बनाए थे रन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC Awards: पाकिस्तान के बाबर आजम बने 2021 के सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी, पिछले साल 67 के औसत से बनाए थे रन
Mon, 24 Jan 2022 01:19 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:19 PM IST
सार
बाबर को आईसीसी वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। वहीं दक्षिण अफ्रीका की लेजेले ली को महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब दिया गया है। बाबर आईसीसी की वनडे टीम के कप्तान भी थे।
विज्ञापन
बाबर आजम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम को आईसीसी ने साल 2021 का सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर चुना है। इससे पहले बाबर आजम को साल की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम का कप्तान भी बनाया गया था। वहीं दक्षिण अफ्रीका की लेजेले ली साल की सर्श्रेष्ठ महिला खिलाड़ी बनी हैं। बाबर आजम ने साल 2021 में छह वनडे मैच खेलकर 405 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 67.50 का रहा था और उनके बल्ले से दो शतक भी निकले थे।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में उन्होंने 228 रन बनाए थे। इस सीरीज में पाकिस्तान 2-1 से जीता था और पाकिस्तान की दोनों जीत में बाबर आजम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में बाबर ने शानदार शतक लगाया था। वहीं दूसरे मैच में उन्होंने 94 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 320 रन बनाए थे।
इंग्लैंड के खिलाफ भी किया था कमाल
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी बाबर आजम ने कमाल की बल्लेबाजी की थी और तीन मैच में 177 रन बनाए थे, लेकिन दूसरे छोर पर किसी भी बल्लेबाज ने उनका साथ नहीं दिया था। पाकिस्तान तीन मैचों की सीरीज 0-3 से हार गया था। बाबर के अलावा पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज सीरीज में कुल 100 रन नहीं बना पाया था। इसी सीरीज के तीसरे मैच में उन्होंने 158 रन की बेहतरीन पारी खेली थी और पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने 331 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन जेम्स विंस और लुइस जॉर्जी ने शानदार बल्लेबाजी कर इंग्लैंड को जीत दिला दी और बाबर आजम की शतकीय पारी बेकार गई।
विज्ञापन
लेजेले ली ने 90 के औसत से बनाए रन
दक्षिण अफ्रीका की लेजेले ली को 2021 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेट चुना गया है। उन्होंने इस साल 11 मैचों में 632 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 90.28 का रहा। इसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल थे। वो आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर एक महिला बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने 2021 में पहले वनडे मैच में अपना खाता भी नहीं खोला था, लेकिन इसके बाद शानदार वापसी की। भारत के खिलाफ सीरीज में उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक लगाते हुए 288 रन बनाए। इसके बाद वेस्ट इंडीज के खिलाफ भी उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी।