फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Awards 2021 Babar Azam named Captain of ICC ODI team Of the year

ICC Awards 2021: टी-20 के बाद आईसीसी की वनडे टीम में भी पाकिस्तान का जलवा, भारत के किसी खिलाड़ी को नहीं मिली जगह

Thu, 20 Jan 2022 01:53 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 20 Jan 2022 01:53 PM IST
सार

आईसीसी की वनडे टीम में भारत के किसी खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है। वहीं पाकिस्तान के बाबर आजम को टीम का कप्तान बनाया गया है। सबसे ज्यादा तीन खिलाड़ी बांग्लादेश की टीम से लिए गए हैं। 

विज्ञापन
ICC Awards 2021 Babar Azam named Captain of ICC ODI team Of the year
आईसीसी की वनडे टीम में बाबर आजम, मुश्फिकुर रहीम और शाकिब अल हसन को आईसीसी टीम में जगह मिली है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने साल 2021 के लिए टी20 टीम की घोषणा कर दी है। पुरुषों की टीम में बांग्लादेश और पाकिस्तान का जलवा दिख रहे है। इस टीम में सबसे ज्यादा तीन खिलाड़ी बांग्लादेश के हैं। वहीं पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के दो-दो खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है। टी-20 की तरह वनडे में भी पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को टीम की कमान सौंपी गई है। उनके अलावा बल्लेबाज फखर जमान को भी इस टीम में शामिल किया गया है। वहीं महिला टीम की कमान हेदन नाइट की दी गई है। इसमें भारत की मिताली राज और झूलन गोस्वामी को जगह मिली है। 
विज्ञापन


पुरुष टीम में भारत के किसी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया है। 2004 से आईसीसी ने हर साल अपनी वनडे टीम बनानी शुरू की थी और यह पहला मौका है, जब वनडे टीम में किसी खिलाड़ी को जगह नहीं दी गई है। इस साल आईसीसी की टी-20 टीम में भी किसी भारतीय को जगह नहीं मिली है। 
विज्ञापन


किस देश के कितने खिलाड़ी टीम में शामिल
इस टीम में सबसे ज्यादा तीन खिलाड़ी बांग्लादेश की टीम के हैं। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम और मुस्तफिजुर रहमान को इस टीम में शामिल किया गया है। वहीं आयरलैंड के पॉल स्टर्लिन और सिमी सिंह, दक्षिण अफ्रीका के जानेमन मलान और रासी वन डर डुसेन, श्रीलंका के वनिंदू हसरंगा और दुस्मंता चमीरा को भी इस टीम में जगह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीसी पुरुष वनडे टीम ऑफ द ईयर
खिलाड़ी देश 2021 में मैच रन/विकेट
पॉल स्टर्लिन आयरलैंड 14 705 रन
जानेमन मलान दक्षिण अफ्रीका 8 509 रन
बाबर आजम (कप्तान) पाकिस्तान 6 405 रन
फखर जमान  पाकिस्तान 6 365 रन
रासी वन डर डुसेन  दक्षिण अफ्रीका 342 रन
शाकिब अल हसन  बांग्लादेश  9 277 रन, 17 विकेट
मुश्फिकुर रहीम बांग्लादेश 9 407 रन
वनिंदू हसरंगा श्रीलंका 14 356 रन, 12 विकेट
मुश्तफिजूर रहमान  बांग्लादेश  10 18 विकेट
सिमी सिंह आयरलैंड  13 19 विकेट
दुष्मंता चमीरा श्रीलंका  14  20 विकेट

महिला टीम में झूलन गोस्वामी और मिताली राज को मिला मौका
आईसीसी की महिला टीम में भारत की दो अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज और तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने वनडे टीम में जगह बनाई है। इंग्लैंड की  हेदर नाइट को टीम का कप्तान बनाया गया है। इस टीम में दक्षिण अफ्रीका की तीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। वहीं भारत, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज की दो-दो खिलाड़ियों को जगह मिली है। 

आईसीसी महिला वनडे टीम ऑफ द ईयर
खिलाड़ी देश 2021 में मैच रन/ विकेट
लिजेल ली दक्षिण अफ्रीका 11 632 रन
एलिसा हेली  ऑस्ट्रेलिया 6 267 रन
टैमी बेमाउंट इंग्लैंड 11 503 रन
मिताली राज भारत  11 503 रन
हेदर नाइट (कप्तान) इंग्लैंड 11 423 रन, 5 विकेट
मरिजाने कैप दक्षिण अफ्रीका 10 183 रन, 11 विकेट
हेली मैथ्यूज वेस्ट इंडीज 14 380 रन, 18 विकेट
फतिमा सना पाकिस्तान 13 132 रन, 20 विकेट
झूलन गोस्वामी भारत 10 15 विकेट
शबनीम इस्माइल दक्षिण अफ्रीका 12 18 विकेट
अनीसा मोहम्मद वेस्ट इंडीज 12 20 विकेट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed