IND Inning
96/6 (9.3 ov)
Target: 260
Naman Dhir 7(5)*
N. Tilak Varma 3 (2)
IND need 164 runs in 10.3 remaining overs
{"_id":"63d3ad2dcfda9f5f800887a2","slug":"icc-announces-all-female-panel-of-match-officials-for-women-s-t20-world-cup-indian-3-refrees-and-umpires-2023-01-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Women's T20 WC: पहली बार किसी ICC टूर्नामेंट के लिए सिर्फ महिला अधिकारी शामिल, इनमें भारत से भी तीन नाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Women's T20 WC: पहली बार किसी ICC टूर्नामेंट के लिए सिर्फ महिला अधिकारी शामिल, इनमें भारत से भी तीन नाम
Fri, 27 Jan 2023 04:27 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 27 Jan 2023 04:27 PM IST
सार
आईसीसी के पैनल में तीन मैच रेफरी और 10 अंपायर समेत कुल 13 महिला अधिकारियों की टीम है। आईसीसी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है और क्रिकेट में महिलाओं की भागीदारी और दृश्यता को आगे बढ़ाने की आईसीसी की रणनीतिक महत्वाकांक्षा का हिस्सा है।
विज्ञापन
आईसीसी ने महिलाओं को लेकर बड़ा कदम उठाया है
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अगले महीने महिला टी20 विश्व कप का आगाज होने जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका में होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत समेत 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। आईसीसी इस टूर्नामेंट को सुपरहिट बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। अब काउंसिल ने टूर्नामेंट के लिए मैच अधिकारियों का भी एलान कर दिया है। आईसीसी ने अपने किसी टूर्नामेंट के लिए पहली बार सिर्फ महिला रेफरी और अंपायरों की घोषणा की है। महिला टी20 विश्व कप में सिर्फ महिला रेफरी और अंपायर ही दिखेंगी। यह आईसीसी की ओर से महिला सशक्तिकरण की ओर लिया गया अहम कदम है।
विज्ञापन
Trending Videos
रेफरी और अंपायरों के पैनल में भारत से भी तीन नाम शामिल हैं। महिला टी20 विश्व कप में जीएस लक्ष्मी, वृंदा राठी और जननी नारायणन की भारतीय तिकड़ी भी दिखेंगी। आईसीसी के पैनल में तीन मैच रेफरी और 10 अंपायर समेत कुल 13 महिला अधिकारियों की टीम है। आईसीसी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है और क्रिकेट में महिलाओं की भागीदारी और दृश्यता को आगे बढ़ाने की आईसीसी की रणनीतिक महत्वाकांक्षा का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईसीसी के पैनल में सात महिला अधिकारियों को पहली बार शामिल किया गया है। भारत की राठी और जननी, जो इस महीने की शुरुआत में प्रतिष्ठित रणजी ट्रॉफी में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला अंपायर बनी थीं, पहली बार किसी टी20 विश्व कप में अंपायरिंग करेंगी।
आईसीसी के जनरल मैनेजर वसीम खान ने कहा- हाल के वर्षों में महिला क्रिकेट तेजी से बढ़ रहा है और इसके हिस्से के रूप में हम यह सुनिश्चित करने के लिए रास्ते बना रहे हैं कि अधिक महिलाओं को उच्चतम स्तर पर कार्य करने का अवसर मिले। हम वैश्विक मंच पर महिला मैच अधिकारियों का समर्थन जारी रखने और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
भारत की जीएस लक्ष्मी
भारत की जीएस लक्ष्मी
महिला टी20 विश्व कप 2020 और पिछले साल हुए महिला वनडे क्रिकेट विश्व कप में भी आठ महिला अधिकारियों को शामिल किया गया था। वहीं, दक्षिण अफ्रीका में चल रहे आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में नौ महिला अधिकारियों को शामिल किया गया है।
क्लेयर पोलोसाक अंपायरों में सबसे अनुभवी हैं, क्योंकि उन्होंने 2016 के बाद से हर महिला विश्व कप, टी20 और वनडे में अंपायरिंग करने का अपना रिकॉर्ड जारी रखा है। 34 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई अपने चौथे टी20 विश्व कप में अंपायरिंग करेंगी, जबकि इंग्लैंड की सू रेडफर्न, वेस्टइंडीज की जैकलीन विलियम्स और न्यूजीलैंड की किम कॉटन अपने तीसरे महिला टी20 विश्व कप में शामिल होंगी।
वृंदा राठी और जननी
वृंदा राठी और जननी
लॉरेन एजेनबाग को घरेलू सरजमीं पर विश्व कप में अंपायरिंग करने का मौका मिलेगा। यह दक्षिण अफ्रीकी अंपायर अपने दूसरे टी-20 विश्व कप में शामिल होंगी। मैच रेफरी शैंड्रे फ्रिट्ज का यह डेब्यू टी-20 विश्व कप होगा। इंग्लैंड की 24 साल की एना हैरिस अंपायरों में सबसे कम उम्र की अधिकारी हैं और यह उनका डेब्यू आईसीसी टूर्नामेंट होगा।
महिला टी20 विश्व कप की शुरुआत 10 फरवरी से होने जा रही है। पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका का सामना श्रीलंका से होगा। वहीं, भारतीय टीम 12 फरवरी को अपने अभियान की शुरुआत करेगी। उसका पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ केप टाउन में है। फाइनल मुकाबला 26 फरवरी को केप टाउन में ही खेला जाएगा।
महिला टी20 विश्व कप की शुरुआत 10 फरवरी से होने जा रही है। पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका का सामना श्रीलंका से होगा। वहीं, भारतीय टीम 12 फरवरी को अपने अभियान की शुरुआत करेगी। उसका पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ केप टाउन में है। फाइनल मुकाबला 26 फरवरी को केप टाउन में ही खेला जाएगा।
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 के मैच अधिकारी
मैच रेफरी: जीएस लक्ष्मी (भारत), शैंड्रे फ्रिट्ज (दक्षिण अफ्रीका), मिशेल परेरा (श्रीलंका)।
अंपायर: सू रेडफर्न (इंग्लैंड), एलोइस शेरिडन (ऑस्ट्रेलिया), क्लेयर पोलोसाक (ऑस्ट्रेलिया), जैकलीन विलियम्स (वेस्टइंडीज), किम कॉटन (न्यूजीलैंड), लॉरेन एजेनबाग (दक्षिण अफ्रीका), एना हैरिस (इंग्लैंड), वृंदा राठी ( भारत), एन जननी (भारत), निमाली परेरा (श्रीलंका)।
मैच रेफरी: जीएस लक्ष्मी (भारत), शैंड्रे फ्रिट्ज (दक्षिण अफ्रीका), मिशेल परेरा (श्रीलंका)।
अंपायर: सू रेडफर्न (इंग्लैंड), एलोइस शेरिडन (ऑस्ट्रेलिया), क्लेयर पोलोसाक (ऑस्ट्रेलिया), जैकलीन विलियम्स (वेस्टइंडीज), किम कॉटन (न्यूजीलैंड), लॉरेन एजेनबाग (दक्षिण अफ्रीका), एना हैरिस (इंग्लैंड), वृंदा राठी ( भारत), एन जननी (भारत), निमाली परेरा (श्रीलंका)।