फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC announced Womens T20 World Cup 2024 schedule, match between India and Pakistan will be held on this day

Women's T20 WC: आईसीसी ने जारी किया टी20 विश्व कप का शेड्यूल, भारत-पाकिस्तान के बीच इस दिन होगा मुकाबला, जानें

Mon, 26 Aug 2024 08:40 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 26 Aug 2024 08:40 PM IST
सार

महिला टी20 विश्व कप में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमों को रखा गया है। वहीं, ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड की टीमें शामिल हैं।

विज्ञापन
ICC announced Womens T20 World Cup 2024 schedule, match between India and Pakistan will be held on this day
महिला टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला टी20 विश्व कप 2024 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इस टूर्नामेंट का आगाज तीन अक्टूबर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होगा। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बांग्लादेश से टूर्नामेंट की मेजबानी छीनी थी। सभी मुकाबले दुबई और शारजाह में खेले जाएंगे।
विज्ञापन

दो ग्रुप में बटीं टीमें
महिला टी20 विश्व कप में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमों को रखा गया है। वहीं, ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड की टीमें शामिल हैं। टूर्नामेंट से पहले 28 सितंबर से एक अक्टूबर तक 10 अभ्यास मैच खेले जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कब खेले जाएंगे दोनों सेमीफाइनल?
टूर्नामेंट में हर एक टीम चार ग्रुप मैच खेलेगी, जिसमें हर ग्रुप से शीर्ष दो पर रहने वाली टीमें 17 और 18 अक्टूबर को सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। इसके बाद 20 अक्टूबर को दुबई में फाइनल होगा। सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है। अगर भारत सेमीफाइनल में पहुंचता है तो वह सेमीफाइनल-1 में खेलेगा। दुबई और शारजाह में कुल 23 मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन

कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मैच?
भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। दोनों टीमें ग्रुप ए का हिस्सा हैं। छह अक्टूबर को भारतीय टीम का चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से दुबई में होगा। यह मुकाबला दोपहर दो बजे से खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अब तक आगामी टूर्नामेंट के लिए टीम की घोषणा नहीं की है। वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टीम की कमान फातिमा सना को सौंपी है। 

पाकिस्तान की टीम इस प्रकार है :
फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, गुल फिरोजा, इरम जावेद, मुनीबा अली (विकेटकीपर), नशरा सुंधू, निदा डार, ओमाइमा सोहेल, सदफ शमास, सादिया इकबाल (फिट होने पर), सिदरा अमीन, सईदा अरूब शाह, तस्मिया रुबाब और तुबा हसन। रिजर्व: नजीहा अल्वी (विकेटकीपर)।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed