फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   icc all time test rankings joe root joins club of virat kohli see latest updates harry brook on third position

ICC Rankings: विराट कोहली के क्लब में शामिल हुए जो रूट, सर्वकालिक टेस्ट रैंकिग में शीर्ष 20 में हुई एंट्री

Wed, 16 Oct 2024 05:14 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 16 Oct 2024 05:14 PM IST
सार

रूट का करियर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ 262 रनों की शानदार पारी खेलकर उन्होंने अपनी रैंकिंग में सुधार किया और 932 अंकों के साथ सर्वकालिक टेस्ट रैंकिंग में 17वां स्थान हासिल कर लिया।

विज्ञापन
icc all time test rankings joe root joins club of virat kohli see latest updates harry brook on third position
जो रूट - फोटो : @root66

विस्तार

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट को पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में दमदार प्रदर्शन का फायदा मिला है। आईसीसी की सर्वकालिक टेस्ट रैंकिंग में वह भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के साथ शीर्ष 20 में शामिल हो गए हैं। उन्होंने टेस्ट इतिहास और अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की है। 
विज्ञापन

इन दिग्गजों के क्लब में शामिल हुए रूट
रूट का करियर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ 262 रनों की शानदार पारी खेलकर उन्होंने अपनी रैंकिंग में सुधार किया और 932 अंकों के साथ सर्वकालिक टेस्ट रैंकिंग में 17वां स्थान हासिल कर लिया। टेस्ट इतिहास में सिर्फ 16 खिलाड़ियों ने रूट से अधिक रैंकिंग हासिल की है। विराट कोहली के अलावा इस क्लब में डॉन ब्रैडमैन, रिकी पोंटिंग और लेन हटन जैसे दिग्गज बल्लेबाज शामिल हैं। पूर्व भारतीय कप्तान 937 अंकों के साथ 12वें स्थान पर काबिज हैं।


बल्लेबाजों की सर्वकालिक टेस्ट रैंकिंग

खिलाड़ी  करियर-उच्च रेटिंग
डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया) 961
स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) 947
लेन हटन (इंग्लैंड) 945
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) 942
जैक हॉब्स (इंग्लैंड) 942
पीटर मे (इंग्लैंड) 941
गैरी सोबर्स (वेस्टइंडीज) 938
विव रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज) 938
क्लाइड वालकॉट (वेस्टइंडीज) 938
कुमार संगाकारा (श्रीलंका) 938
मार्नस लाबुशेन (ऑस्ट्रेलिया) 937
विराट कोहली (भारत) 937
जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) 935
एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) 935
मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया) 935
मोहम्मद यूसुफ (पाकिस्तान) 933
जो रूट (इंग्लैंड) 932
विज्ञापन
विज्ञापन

टेस्ट रैंकिंग में हैरी ब्रूक ने लगाई छलांग, जायसवाल-कोहली को नुकसान
इसी के साथ इंग्लैंड के पूर्व कप्तान पुरुषों की टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं। वहीं, उनके साथी बल्लेबाज हैरी ब्रूक 11 स्थानों के फायदे के साथ शीर्ष तीन में पहुंच गए हैं। 829 अंकों के साथ ब्रूक तीसरे पायदान पर हैं। मुल्तान टेस्ट में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने तिहरा शतक लगाकर इतिहास रचा था। अब उन्हें इस दमदार प्रदर्शन का फायदा मिला है। भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वहीं, कोहली 724 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed