फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ian Healy slams selectors for not choosing steve smith as Australian opener compared him with Don bradman

Steve Smith: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने ब्रैडमैन से की स्मिथ की तुलना, बोले- चयनकर्ता उनको कैसे अनदेखा कर सकते हैं

Wed, 25 Jan 2023 12:48 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 25 Jan 2023 12:48 PM IST
सार

बिग बैश लीग में स्टीव स्मिथ ने लगातार दो पारियों में शतक लगाए हैं। इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम में बतौर ओपनर शामिल करने की मांग की जा रही है।

विज्ञापन
Ian Healy slams selectors for not choosing steve smith as Australian opener compared him with Don bradman
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ इन दिनों बिग बैश लीग में कमाल कर रहे हैं। उन्होंने लगातार दो पारियों में शतक लगाए हैं। उन्होंने ये दोनों शतक पारी की शुरुआत करते हुए लगाए हैं। इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया की वनडे और टी20 में बतौर ओपनर टीम में शामिल करने की मांग हो रही है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर इयान हीली का भी मानना है कि सीमित ओवरों के क्रिकेट में स्टीव स्मिथ को सलामी बल्लेबाज की भूमिका दी जानी चाहिए। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


33 वर्षीय स्मिथ ने बिग बैश लीग की तरफ से सिडनी सिक्सर्स के लिए चार पारियों में 328 रन बनाए हैं, जिसमें 36, 101, नाबाद 125 और 66 रन बनाए हैं। हीली का कहना है कि सलामी बल्लेबाज के रूप में स्मिथ की साख को नजरअंदाज करना मुश्किल है, खासकर जब डेविड वार्नर और आरोन फिंच खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


हीली ने स्मिथ की तुलना महान डॉन ब्रैडमैन से भी की और कहा कि इस क्रिकेटर को बल्लेबाजी करते हुए देखना सौभाग्य था। यह पूछे जाने पर कि क्या वह स्मिथ को सबसे छोटे प्रारूप में ओपनिंग करते हुए देखना चाहेंगे, हीली ने कहा, "निश्चित रूप से, आप कैसे नहीं कर सकते? टी 20 विश्व कप में (डेविड) वार्नर के साथ किसने शुरुआत की? वह फिंची (एरोन फिंच) थे जो कप्तान थे। वार्नर और फिंच दोनों कहीं भी स्मिथ के आसपास नहीं खेल रहे हैं, इसलिए वह मेरी नजर में उन दोनों से आगे निकल गए हैं, जिस तरह से वह अब बल्लेबाजी कर रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

हीली ने कहा कि सिर्फ टी20 अंतरराष्ट्रीय ही नहीं, चयनकर्ताओं को अगले साल भारत में होने वाले 50 ओवर के विश्व कप में सलामी बल्लेबाज की भूमिका के लिए स्मिथ पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा "हम बहुत ज्यादा अंतरराष्ट्रीय टी20 नहीं खेलते हैं, इसलिए उम्मीद है कि वह अगले विश्व कप को ध्यान में रखते हुए ऐसा कर रहे हैं।  यहां तक कि 50 ओवर के खेल में भी मैं उसने पारी की शुरुआत कराना चाहूंगा।"

हीली ने संकेत दिया कि ऑस्ट्रेलिया में बहुत कम बल्लेबाज तकनीक के मामले में स्मिथ के करीब हैं। उन्होंने कहा "मुझे लगता है कि उसे देखना एक विशेषाधिकार है। जब वह आउट हो जाता है, यह देखते हुए कि दूसरे कितनी मुश्किल का सामना कर रहे हैं, उसके और बाकी के बीच की विसंगति अविश्वसनीय है, यह बहुत हद तक ब्रैडमैन की तरह है। वह इसे इतनी आसानी से कर रहा है और उसने इसे कैसे किया है, उसके पास एक तकनीकी विचार होगा कि वह क्या कर रहा है। वह ग्रिप और कई चीजों बात कर रहा है, लेकिन मुझे उसके पैर पसंद हैं। उनके पैर चलते रहते हैं और सिर स्थिर रहता है।"

हीली ने आगे कहा "जब वह शायद तीन साल पहले या चार साल पहले अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में था, तो वह हर जगह चल रहा था, लेकिन जब गेंदबाज गेंद फेंकते थे तो वह शांत हो जाता था, और उसके पैर रुक जाते थे। वह अक्सर बल्ले के बीचो बीच गेंद के सात संपर्क कर रहा है। उसे इस तरह खेलते हुए देखना एक विशेषाधिकार की तरह लगता है, वह छह महीने पहले ऐसा नहीं कर रहा था।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed