फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   I share a great relation with Virender Sehwag and Yuvraj Singh says Gautam Gambhir

गंभीर ने खोला राज बताया- कौन है उनका बेस्ट फ्रेंड, कौन सा लम्हा कभी नहीं भूल पाएंगे

Sun, 15 Oct 2017 04:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sun, 15 Oct 2017 04:44 PM IST
विज्ञापन
I share a great relation with Virender Sehwag and Yuvraj Singh says Gautam Gambhir
गौतम गंभीर
भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी की बाट जोह रहे आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर शनिवार को 36 साल के हो गए। इस दौरान उन्हें देश-दुनिया में रह रहे करोड़ों प्रशंसकों ने जन्मदिन की बधाई दी। बधाई देने वाले लोगों में टीम इंडिया में उनके साथ खेलने वाले नजफगढ़ के नवाब और युवराज सिंह जैसे टीम इंडिया में उनके साथ रहे खिलाड़ी भी शामिल थे। 
विज्ञापन


कोलकाता नाइट राइडर्स के फेसबुक पेजपर अपलोड एक इंटरव्यू में गंभीर ने बताया है कि टीम इंडिया के कौन-कौन से खिलाड़ी उनके बेस्ट फ्रेंड हैं। गंभीर ने कहा वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह उनके बेस्ट फ्रेंड हैं। उनके अलावा मुनाफ पटेल, ईशांत शर्मा और अमित मिश्रा भी उनके अच्छे दोस्त हैं। गंभीर ने कहा मेरी मुनाफ से अच्छी दोस्ती है। अमित मिश्रा के साथ क्रिकेट खेलकर मैं बड़ा हुआ। हमने एक साथ बहुत प्रैक्टिस की है। मेरे इन सभी लोगों के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं। हमने साथ में जिंदगी के उतार-चढ़ाव देखे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अपने पुराने दिनों को याद करते हुए गंभीर ने कहा, हमारे क्रिकेट करियर के बहुत से लम्बे एक हैं। जिनमें साल 2007 की टी-20 और साल 2011 की विश्वकप जीत शामिल है। इसके अलावा इंग्लैंड में जब हम 4-0 से सीरीज हारे वो भी हमारी साझा विरासत है। हम सभी के लिए एक साथ टीम इंडिया में खेलना बहुत मजेदार रहा। मेरा हमेशा से ये मानना है कि जब हम रिटायर हो जाएंगे तो ये यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed