{"_id":"11ba4a49ffc1237686fc6a7ea3373ebf","slug":"i-may-never-play-again-clarke-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्लार्क ने ये क्या कह दिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्लार्क ने ये क्या कह दिया
Updated Sat, 13 Dec 2014 07:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक के बाद एक कई चोटों से जूझ रहे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने भारत पर पहले टेस्ट में मिली जीत के बाद यह कहकर सभी को हैरान कर दिया कि शायद वह भविष्य में अब नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन
खुद को टेस्ट सीरीज के बाकी मैचों से पहले ही बाहर कर चुके क्लार्क ने कहा कि विशेषज्ञ कमर की चोट का स्कैन देख रहे हैं। मुझे नहीं पता कि इसमें कितना समय लगेगा और मैं कितने समय तक टीम से बाहर रहूंगा। मैं विश्व कप के बारे में सोच रहा हूं, जिसमें हमारा पहला अभ्यास मैच महज आठ हफ्ते दूर है।
विज्ञापन
मैं भारत और इंग्लैंड के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज में भी खेलना चाहता हूं लेकिन मुझे इसके लिए इंतजार करना होगा। यह भी हो सकता है कि मैं कभी दोबारा नहीं खेल पाऊं। हालांकि मैं मैदान पर फिर से उतरने के लिए अपना सब कुछ झोंक दूंगा। मगर मुझे वास्तविकता को भी समझना होगा। ऑस्ट्रेलिया के लिए एक भी मैच छोड़ना मेरे लिए दिल तोड़ने वाला अनुभव होता है।
विज्ञापन