{"_id":"8ab8906a-ae75-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"i-do-prepare-very-differently-for-t20-format-dhawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी-20 के लिए करता हूं अलग तैयारी: धवन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टी-20 के लिए करता हूं अलग तैयारी: धवन
चेन्नई/एजेंसी
Updated Fri, 26 Apr 2013 07:01 PM IST
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाने वाले शिखर धवन ने साफ तौर पर कहा कि टेस्ट क्रिकेट में उनकी शैली टी-20 से एकदम अलग होती है।
विज्ञापन
धवन ने पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 85 गेंद में शतक जमाया, जिसके बाद हालांकि हाथ की चोट के कारण वह बाहर रहे।
उन्होंने कहा, ‘मैं अपने खेल में बदलाव करता हूं। मैंने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करके सबसे तेज शतक जमाया लेकिन मैंने ऐसा नहीं सोचा था। यह मेरे लिए लकी दिन था और ऐसा हो गया। आम तौर पर मैं धीमे खेलता हूं। मैं हालांकि टी-20 क्रिकेट के लिए एकदम अलग तैयारी करता हूं।’
विज्ञापन