फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   How Rahul Dravid Brainwashing Changed Ravichandran Ashwin, Star Spinner Reveals his heart out

IND vs WI: विंडीज में द्रविड़ की वजह से सफल हुए अश्विन? पांच विकेट लेने के बाद बोले- कोच ने किया था ब्रेनवॉश

Thu, 13 Jul 2023 05:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डोमिनिका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डोमिनिका Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 13 Jul 2023 05:08 PM IST
सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में भारत के इस दिग्गज ऑफ स्पिनर ने घातक गेंदबाजी की और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। उन्होंने 24.3 ओवरों में 60 रन देकर पांच विकेट झटके।

विज्ञापन
How Rahul Dravid  Brainwashing Changed Ravichandran Ashwin, Star Spinner Reveals his heart out
अश्विन और द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले महीने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में रविचंद्रन अश्विन को मौका नही दिया गया था। टीम इंडिया फाइनल हार गई थी। इसके बाद अश्विन को नहीं खिलाने को लेकर जमकर विवाद हुआ। अब वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में भारत के इस दिग्गज ऑफ स्पिनर ने घातक गेंदबाजी की और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। उन्होंने 24.3 ओवरों में 60 रन देकर पांच विकेट झटके। इसकी बदौलत विंडीज की टीम 150 रन पर सिमट गई। पहले दिन के खेल के बाद 36 वर्षीय अश्विन ने बताया कि उनके करियर में आए उतार-चढ़ाव और घटनाओं ने कैसे उन्हें आगे बढ़ने में मदद की है।
विज्ञापन

अश्विन ने कहा- जब मैं अपने करियर पर नजर डालता हूं, तो मुझे आश्चर्य होता है कि यह इतनी तेजी से कैसे आगे बढ़ गया। इसे चलते हुए सचमुच 14 साल हो गए हैं और अगर आप आईपीएल को भी शामिल कर लें, तो यह लगभग 15-16 साल का सफर रहा है। यह बस ऐसे ही चलता गया है। अश्विन ने यह भी याद किया कि कैसे भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने उन्हें व्यक्तिगत उपलब्धियों के बारे में चिंता न करने और एक टीम के तौर पर घटनाओं को याद करने और उन पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्विन ने कहा- मैं बस इतना ही कहूंगा, जब मैं पहली बार एक कोच के रूप में राहुल द्रविड़ से मिला, तो उन्होंने यह बयान दिया कि 'यह इस बारे में नहीं है कि आप कितने विकेट लेते हैं, आप कितने रन बनाते हैं। आप उन सभी के बारे में भूल जाएंगे। एक टीम के रूप में आपने जो शानदार यादें बनाई हैं, वे ही आपके साथ रहेंगी। अश्विन ने बुधवार को रिकॉर्ड 33वां फाइव विकेट हॉल हासिल किया।
विज्ञापन

अश्विन ने कहा- मैं अब इसे ही फॉलो कर रहा हूं। मुझे नहीं पता कि उन्होंने मेरा ब्रेनवॉश किया है या नहीं। मैं निश्चित रूप से सोचता हूं कि यह यात्रा इतनी तेजी से आगे बढ़ी है कि मैं यह भी याद नहीं कर पा रहा हूं कि पीछे मेरे साथ क्या हुआ है। यह किस तरह से गुजरा है। मुझे बहुत प्यार मिला है और मैं इस यात्रा के लिए और खेल ने मुझे जो दिया है उसके लिए बहुत आभारी हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed