नए साल का आगमन हो चुका है। टीम इंडिया के लिए पुराना साल बेहद खास रहा। विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने साल 2019 में खूब सारे मैच जीते। मगर कमी दिखी तो भारत को दो-दो वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की।
2 of 8
एमएस धोनी
- फोटो : social media
जी हां, पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह घोनी काफी समय से क्रिकेट से दूर हैं। 2019 क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार के बार अब तक उन्होंने बल्ला नहीं थामा है, लेकिन फैंस के जेहन में यह सवाल लगातार उठ रहे हैं कि आखिर धोनी की वापसी कब होगी?
3 of 8
धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
सवाल यह भी है कि क्या आईपील से पहले टीम इंडिया में धोनी की वापसी होगी? या फिर आईपीएल 2020 धोनी का भविष्य तय करेगा। ये सारी बातें धोनी को लेकर फैंस के जेहन में घुमर रहे हैं।
4 of 8
एमएस धोनी स्टंपिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे इतर सबसे बड़ा और अति महत्वपूर्ण सवाल तो यह कि भारत को दो-दो विश्व कप दिलाने वाले धोनी 2020 टी-20 वर्ल्ड कप का हिस्सा बन पाएंगे? या फिर वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा बन पाना आईपीएल 2020 में उनके प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।
5 of 8
एम एस धोनी
- फोटो : social Media
गौरलतब है कि धोनी वर्ल्ड कप बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक ले लिया। उन्होंने इस दौरान टेरिटोरियल आर्मी यूनिट के साथ कश्मीर में 15 दिन बिताए। तब से अब तक वह किसी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का हिस्सा नहीं रहे। इस दौरान उनके संन्यास लेने की खबरें भी सामने आ रही थी। मगर ऐसा नहीं हुआ।