फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Heinrich Klaasen hit a century in 37 balls jointly third fastest batsman to hit a ton in IPL SRH vs KKR

IPL: क्लासेन ने 37 गेंदों पर जड़ा शतक, आईपीएल में सबसे तेज सैकड़ा जड़ने वाले संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बने

Sun, 25 May 2025 09:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 25 May 2025 09:19 PM IST
सार

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज क्लासेन ने यूसुफ पठान की बराबरी कर ली है जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2010 में 37 गेंदों पर ही शतक लगाया था। 

विज्ञापन
Heinrich Klaasen hit a century in 37 balls jointly third fastest batsman to hit a ton in IPL SRH vs KKR
हेनरिच क्लासेन - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

सनराइजर्स हैदराबाद के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हेनरिच क्लासेन ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों पर शतक जड़ दिया। यह आईपीएल इतिहास का संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज शतक है। उन्होंने यूसुफ पठान की बराबरी कर ली है जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2010 में इतने ही गेंदों पर शतक लगाया था।
विज्ञापन

Heinrich Klaasen hit a century in 37 balls jointly third fastest batsman to hit a ton in IPL SRH vs KKR
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
सनराइजर्स ने बनाया तीसरा सर्वोच्च टोटल
क्लासेन की शतकीय और ट्रेविस हेड की अर्धशतकीय पारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 279 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 278 रन बनाए। उनके लिए दाएं हाथ के बल्लेबाज क्लासेन ने सर्वाधिक 105 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, ट्रेविस हेड 40 गेंदों में 76 रन बनाकर आउट हुए। केकेआर के लिए सुनील नरेन ने दो और वैभव अरोड़ा ने एक विकेट झटका।

ये भी पढ़ें: MS Dhoni: 'ये नहीं कह रहा कि अगले सीजन...', आईपीएल से संन्यास को लेकर धोनी ने स्पष्ट किया रुख; दी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लासेन के आईपीएल करियर का दूसरा शतक
क्लासेन ने इस सीजन का दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा है। उनसे पहले राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों पर शतक लगाया था। क्लासेन का यह आईपीएल में दूसरा शतक भी है। उनकी इस दमदार पारी की मदद से ही सनराइजर्स ने आईपीएल इतिहास का तीसरा सर्वोच्च स्कोर खड़ा किया। दिलचस्प बात यह कि आईपीएल में सबसे ज्यादा शीर्ष चार टोटल सनराइजर्स के नाम ही हैं। सनराइजर्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है, लेकिन उसने इस मैच में अपना दमखम दिखाया है।
विज्ञापन

सनराइजर्स के लिए एक मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज
क्लासेन ने 39 गेंदों की अपनी पारी में नौ छक्के और सात चौके लगाए। इसके साथ ही वह सनराइजर्स के लिए एक मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उनसे आगे सिर्फ अभिषेक शर्मा है जिन्होंने इसी सीजन पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में 10 छक्के लगाए थे। सनराइजर्स की पारी में कुल 19 छक्के लगे। आईपीएल में यह दूसरी बार है जब क्लासेन ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया है। क्लासेन इसके साथ ही उन बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने आईपीएल में तीसरे या इससे निचले स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक शतक लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed