{"_id":"5df4c2508ebc3e87ca32e77a","slug":"heavy-weight-players-are-preparing-for-australia-open-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"2020 के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलिया ओपन की तैयारी शुरू, स्टार खिलाड़ियों के बीच होगी टक्कर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
2020 के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलिया ओपन की तैयारी शुरू, स्टार खिलाड़ियों के बीच होगी टक्कर
Sat, 14 Dec 2019 04:37 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 14 Dec 2019 04:37 PM IST
विज्ञापन
राफेल नडाल
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के सभी शीर्ष 50 पुरुष और विक्टोरिया अजारेंका को छोड़कर शीर्ष 50 महिला खिलाड़ियों ने जनवरी में मेलबर्न पार्क में होने वाले सत्र के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट में खेलने की पुष्टि की है। आयोजकों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
दुनिया के नंबर एक पुरुष खिलाड़ी राफेल नडाल और नंबर एक महिला खिलाड़ी एशलेग बर्टी 20 जनवरी से सात फरवरी तक होने वाले टूर्नामेंट के 115वें सत्र में शीर्ष रैंकिंग वाले खिलाड़ी होंगे। दुनिया के पूर्व नंबर तीन खिलाड़ी युआन मार्टिन डेल पोत्रो इस टूर्नामेंट के साथ कोर्ट पर वापसी करेंगे।
विज्ञापन
सात बार की विजेता सेरेना विलियम्स की नजरें 24वें ग्रैंडस्लैम खिताब पर टिकी हैं जिससे वह मारग्रेट कोर्ट के सर्वकालिक रिकार्ड की बराबरी कर लेंगी। दो बार की चैंपियन अजारेंका हालांकि अस्पष्ट कारणों से शनिवार को प्रविष्टियों की समय सीमा खत्म होने से पहले टूर्नामेंट से हट गईं।
विज्ञापन