फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   hasin jahan says All of you should have help me to beat Shami on road

हसीन जहां ने लोगों से मांगी मदद, बोली- शमी को सड़क पर पीटने के लिए मेरा साथ दो

Tue, 20 Mar 2018 06:41 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Mar 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
hasin jahan says All of you should have help me to beat Shami on road
अलिश्बा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी से मुलाकात के अगले दिन क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपने पति पर एक और तीर छोड़ा। मोहम्मद शमी को झूठा ठहराते हुए उन्होंने कहा,  'दक्षिण अफ्रीका के दौरे से लौटते वक्त शमी दुबई में अलिश्बा नाम की लड़की से मिला था और दोनों एक होटल के रूम में एक साथ रुके थे।'

विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही हसीन जहां ने शमी पर पाकिस्तान की अलिश्बा से पैसे लेकर मैच फिक्स करने का आरोप लगाया था। वहीं दोनों के बीच नाजायज रिश्तों के बार में भी उन्होंने कई बड़े खुलासे किए थे।
विज्ञापन


यह सब जानने के बाद सोमवार को इस मामले में अलिश्बा ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा कि शमी ने न तो उनसे कोई पैसे लिए थे और न ही वह उनके साथ होटल के किसी रूम में रुकी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

hasin jahan says All of you should have help me to beat Shami on road
hasin jahan

अलिश्बा ने बताया था कि वह सिर्फ उनकी एक फैन हैं। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइलन में पाकिस्तान से हारने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर शमी को मैसेज भेजा था। इसके बाद वह दुबई में शमी से मिली जरूर थीं, लेकिन दोनों ने सिर्फ एक साथ वहां ब्रेकफास्ट किया था।

अलिश्बा के इस बयान पर पलटवार करते हुए अब हसीन जहां ने कहा, 'वह उनकी फैन नहीं बल्कि गर्लफ्रेंड हैं। दोनों ने नाजायज तरीके से शारीरिक संबंध बनाए हैं।' इतना ही नहीं हसीन ने कहा, 'शमी की ऐसी हरकतों पर आप सबको मेरे साथ मिलकर उसे सरेआम बीच चौराहे पर पीटना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed