{"_id":"5b3241274f1c1b13358b8cac","slug":"hasin-jahan-retuns-to-field-of-modelling-after-great-dispute-with-cricketer-husband-mohammed-shami","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्रिकेटर पति शमी से विवाद के बाद फिर मॉडलिंग करने लगी हसीन जहां, फिल्मों में कर सकती हैं काम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेटर पति शमी से विवाद के बाद फिर मॉडलिंग करने लगी हसीन जहां, फिल्मों में कर सकती हैं काम
Tue, 26 Jun 2018 07:16 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
Updated Tue, 26 Jun 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिकेटर पति मोहम्मद शमी से चल रहे विवाद के बीच चार साल बाद हसीन जहां एक बार फिर मॉडलिंग की दुनिया में लौट आई हैं। शादी के बाद शमी के कहने पर उन्होंने साल 2014 में मॉडलिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया था।
2 of 5
करीब चार महीने से चल रहे विवाद के बाद बीते दिनों हसीन ने मुंबई में फोटो शूट भी कराया। इस दौरान उनकी कई फिल्म निर्माता-निर्देशकों से मुलाकात भी हुई। गाजियाबाद के फिल्म निर्देशक आनंद कुमार से उनकी चर्चा हुई। उनसे बायोपिक के लिए भी कई निर्माताओं ने संपर्क किए हैं।
3 of 5
हसीन ने कहा, मैंने मॉडलिंग में काफी संघर्ष के बाद अपनी पहचान बनाई थी, लेकिन शमी के कहने पर मैं इस लाइन से दूर हो गई थी। अब मुझ पर अपनी बेटी की जिम्मेदारी भी है, इसके चलते मैंने मॉडलिंग की दुनिया में वापसी की है। मुझे फिल्म और शॉर्ट फिल्मों के ऑफर भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हसीन जहां ने 6 मार्च, 2018 को मोहम्मद शमी पर दूसरी महिलाओं से संबंध रखने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी। हसीन ने शमी और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ कोलकाता में रिपोर्ट भी दर्ज कराई। इन विवादों के बीच पिछले दिनों हसीन जहां ने मॉडलिंग की दुनिया में वापसी कर ली है।
विज्ञापन
5 of 5
दूसरी ओर यो-यो टेस्ट में फेल होकर अफगानिस्तान टेस्ट से बाहर हुए मोहम्मद शमी अब अपना सारा ध्यान क्रिकेट पर लगाए हुए हैं। वे इन दिनों फिटनेस हासिल करने में जुटे हुए हैं। उनका अगला लक्ष्य टीम इंडिया में वापसी करना है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।