फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   harmeet spin entangled in rajasthan

हरमीत की फिरकी में उलझा राजस्थान

Mon, 24 Sep 2012 11:32 PM IST
बंगलूरू/एजेंसी
बंगलूरू/एजेंसी Updated Mon, 24 Sep 2012 11:32 PM IST
विज्ञापन
harmeet spin entangled in rajasthan
अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य युवा स्पिनर हरमीत सिंह (4-45) की बेहतरीन गेंदबाजी से शेष भारत ने गत दो बार के रणजी चैंपियन राजस्थान को ईरानी ट्रॉफी चैंपियनशिप के चौथे ही दिन पारी और 79 रन से हराकर लगातार सातवें साल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


राजस्थान ने पहली पारी में 253 रन बनाए थे जबकि शेष भारत ने ओपनर मुरली विजय के 266 रन की बदौलत अपनी पहली पारी सात विकेट पर 607 रन बनाकर घोषित कर दी थी। शेष भारत को इस तरह पहली पारी में 354 रन की भारी भरकम बढ़त मिली थी। राजस्थान का प्रदर्शन दूसरी पारी में भी निराशाजनक रहा और उसकी पूरी टीम 90.2 ओवर में 275 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन


सुबह एक विकेट पर 43 रन से आगे खेलने उतरी राजस्थान को पहला झटका विनीत सक्सेना (18) के रूप में लगा। सक्सेना अपने स्कोर में मात्र एक रन और जोड़कर रन आउट हो गए। हालांकि इसके बाद कप्तान ऋषिकेश कानितकर ने पिछली पारी के शतकवीर रोबिन बिष्ट के साथ तीसरे विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी कर टीम को मैच में लौटाने की कोशिश की लेकिन कानितकर (73) भी रन आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानितकर के आउट होने के बाद अभी 15 रन ही और जुड़े थे कि बिष्ट (67) को प्रज्ञान ओझा ने बोल्ड कर राजस्थान को हार के कगार पर खड़ा कर दिया। बिष्ट के आउट होने के बाद हरमीत राजस्थान की पारी पर छा गए और रश्मि रंजन परीदा (31), मधुर खत्री (12), गजेंद्र सिंह (शून्य) और अनिकेत चौधरी (17) के विकेट झटक शेष भारत को मैच के चौथे ही दिन जीत दिला दी। हरमीत ने चार जबकि ओझा ने दो विकेट लिए।


संक्षिप्त स्कोर : राजस्थान पहली पारी 253 रन। शेष भारत पहली पारी सात विकेट पर 607 रन (घोषित)। राजस्थान दूसरी पारी 275 रन (कानितकर 73, बिष्ट 67, परीदा 31, हरमीत 4-45, ओझा 2-83)।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed