{"_id":"59993c814f1c1b35688b4582","slug":"hardiks-father-wants-ascending-consecutive-number-plate-for-the-jeep","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्दिक पांड्या के पिता गिफ्ट में मिली कार मिलने के बाद ये स्पेशल चीज चाहते हैं ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार्दिक पांड्या के पिता गिफ्ट में मिली कार मिलने के बाद ये स्पेशल चीज चाहते हैं
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:08 PM IST
विज्ञापन
हार्दिक
- फोटो : crictracker
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने टेस्ट क्रिकेट में अपने पहला शतक जमाने के बाद पिता को गिफ्ट में लाल रंग की जीप दी थी। हार्दिक के पिता हिमांशु पांड्या सरप्राइज गिफ्ट को देखकर चौंक गए थे। हालांकि, गिफ्ट मिलने से बेहद खुश हार्दिक के पिता अब चाहते हैं कि उनकी कार की नंबर प्लेट भी स्पेशल हो। दरअसल, हिमांशु पांड्या चाहते हैं कि उन्हें बढ़ते क्रम में कार का नंबर मिले। जैसे कि 2425, 2526 और 5152।
विज्ञापन
बेटे से कार मिलने के बाद हार्दिक के पिता ने कश्मीर टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, 'ये हमारी छठी कार है, हमारी पुरानी दो कार नहीं है, लेकिन मौजूदा वक्त में हमारे पास चार कार हैं। मैं अपने परिवार के साथ अहमदाबाद गया था जहां मुझे जीप कंपास कार पसंद आई थी। लाल रंग मुझे बेहद पसंद है और मैंने वहां इसके बारे में बात भी की। इसके बाद सेल्समैन ने मुझे कार की चाभी पकड़ा दी और कहा कि ये कार अब आपकी है। इससे पहले मैं कुछ समझ पाता उसी दौरान हार्दिक का श्रीलंका से वीडियो कॉल आ गया और उसने कहा कि पापा ये कार मैंने आपके लिए खरीदी है।'
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : पहला टेस्ट शतक जड़ने के बाद हार्दिक ने पिता के लिए भेजा सरप्राइज गिफ्ट
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या ने श्रीलंका के खिलाफ अपनी डेब्यू टेस्ट सीरीज में ही कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन का पूरा श्रेय पिता हिमांशु पांड्या को दिया। हार्दिक ने अपने पिता को कार सौंपते हुए वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, 'पिता के चेहरे पर वो भाव देखकर काफी खुशी हुई। मैं इन्हें हमेशा खुश देखना चाहता हूं और मैं चाहता हूं कि इन्हें जीवन में हर खुशी मिले। मेरे पिता ने ही मुझे यहां तक पहुंचाया है। मेरे और भाई क्रुणाल के लिए उन्होंने बहुत कुछ किया है। पिताजी को सरप्राइज देकर मैं थोड़ा भावुक हूं, मेरे वहां ना होने पर मां और भाई वैभव ने इस सरप्राइज का इंतजाम किया।'