फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   hardik pandya trolled for his dance before fifth odi in port elizabeth

VIDEO: अफ्रीकी नगाड़ों पर हार्दिक पांड्या ने लगाए ठुमके, फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Mon, 12 Feb 2018 11:14 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Feb 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
hardik pandya trolled for his dance before fifth odi in port elizabeth
hardik pandya

चौथे मैच में हार के बाद टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच अगला मैच पोर्ट एलिजाबेथ में खेला जाना है। सीरीज में 3-1 से आगे चल रही टीम इंडिया रविवार को पांचवे मुकाबले के लिए पोर्ट एलिजाबेथ पहुंची। यहां पहुंचने पर टीम इंडिया का स्वागत अफ्रीकी अंदाज में हुआ। टीम इंडिया जब यहां पहुंची तो होटल के दरवाजे पर पारंपरिक अफ्रीकी नगाड़े बजाकर उसका स्वागत किया गया।

विज्ञापन


ऐसे में वनडे सीरीज में फ्लॉप रहे टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या खुद को रोक नहीं पाए और अफ्रीकी नगाड़ों पर डांस करने लगे। बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए उनका वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए बीसीसीआई ने टीम के पोर्ट एलिजाबेथ में पहुंचने की जानकारी दी।
विज्ञापन

 

hardik pandya trolled for his dance before fifth odi in port elizabeth
hardik pandya

बता दें कि हार्दिक पांड्या इस पूरी सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं। इसलिए फैंस उनके प्रदर्शन से बहुत ज्यादा खुश नहीं है। यह वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने उन पर अपना गुस्सा भी निकाला। दरअसल इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में हार्दिक पांड्या के लिए 'गंवार' शब्द का इस्तेमाल किया।

टेस्ट सीरीज में गेंद और बल्ले से बेहतरीन कमाल दिखाने वाले पांड्या ने वनडे सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 13 की औसत से सिर्फ 26 रन बनाए हैं। वहीं चार मैच खेलने के बाद पांड्या के खाते में अभी तक सिर्फ एक विकेट आया है।
 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed