IND Inning
0/0 ( ov)
Target: 260
Innings Break : IND need 260 runs in 20 remaining overs
{"_id":"626429aae5f8120b3a6d4af8","slug":"hardik-pandya-the-veterans-praised-hardik-pandya-gavaskar-said-the-level-of-his-game-has-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardik Pandya: दिग्गजों ने की हार्दिक पांड्या की तारीफ, गावस्कर बोले- उनके खेल का स्तर ऊंचा हुआ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Hardik Pandya: दिग्गजों ने की हार्दिक पांड्या की तारीफ, गावस्कर बोले- उनके खेल का स्तर ऊंचा हुआ
Sat, 23 Apr 2022 10:00 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 23 Apr 2022 10:00 PM IST
सार
पंड्या को 2019 में अपनी पीठ की सर्जरी के बाद गेंदबाजी करने में परेशानी आ रही थी। भारत के लिए वह अंतिम बार पिछले साल आठ नवंबर को दुबई में टी20 विश्वकप में नामीबिया के खिलाफ खेले थे।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर को लगता है कि गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या इस सत्र में अनुशासित बल्लेबाजी कर रहे हैं और मैदानी पाबंदियों का अच्छे से इस्तेमाल कर रहे हैं जिससे उनके खेल का स्तर ऊंचा हुआ है। बड़ौदा के स्टार आलराउंडर पंड्या ने शानदार तरीके से टीम की अगुआई की है और अपनी जिम्मेदारी भरी पारियों से कई मौकों पर टीम को हार से बचाया भी है। इस ऑलराउंडर ने गेंदबाजी में भी योगदान दिया है और वह टाइंटस के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं।
पंड्या को 2019 में अपनी पीठ की सर्जरी के बाद गेंदबाजी करने में परेशानी आ रही थी। भारत के लिए वह अंतिम बार पिछले साल आठ नवंबर को दुबई में टी20 विश्वकप में नामीबिया के खिलाफ खेले थे।
गावस्कर ने कहा, ‘हार्दिक आईपीएल से पहले ज्यादा क्रिकेट नहीं खेले थे क्योंकि वह चोट के कारण हुई सभी समस्याओं के बाद पूरी तरह से फिट होने की कोशिश कर रहे थे। अब देखिए वह अपनी बल्लेबाजी में कितना अनुशासन दिखा रहे हैं। वह पावरप्ले में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और मैदान की पांबदियों का पूरा फायदा उठा रहा है, वह मैदान में भी काफी बेहतर कर रहे हैं।’ पूर्व भारतीय कप्तान गावस्कर ने कहा, ‘अब वह सोच-समझ कर खेल रहे हैं और एक बार ऐसा होता है तो आपके खेल का स्तर ऊंचा ही होता है।’ पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने कहा कि पंड्या ने अपने मार्गदर्शक महेंद्र सिंह धोनी से सही सबक सीखा है।
विज्ञापन
चोपड़ा ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हार्दिक एमएस धोनी को अपना ‘मेंटोर’ मानता है, वह उनके काफी करीब है। वह जिस नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं और वह जो भूमिका निभाते हैं, कोई भी सीमित ओवरों की क्रिकेट के इतिहास में धोनी से बेहतर नहीं खेला है। ’ उन्होंने कहा, ‘ उन्होंने धोनी से सही सबक सीखा है। जब आप महान खिलाड़ी से जुड़े होते हो तो हम उनसे कुछ सीखने की कोशिश करते हैं और कुछ सीखते हैं जिससे हमारी जिंदगी सुधर जाती है। हार्दिक के साथ हम यही देख रहे हैं।’