फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Hardik Pandya says don't think we need to prove anything on Michael Vaughan's Criticism Of India

Hardik vs Vaughan: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर को कप्तान हार्दिक का जवाब- हमें कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं

Thu, 17 Nov 2022 10:01 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 17 Nov 2022 10:01 AM IST
सार

टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम की हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन लगातार टीम इंडिया का आलोचना कर रहे थे। इसके जवाब में हार्दिक पांड्या ने कहा है कि भारतीय टीम को कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है। 
 

विज्ञापन
Hardik Pandya says don't think we need to prove anything on Michael Vaughan's Criticism Of India
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के पूर्व माइकल वॉन ने टेलीग्राफ के लिए अपने कॉलम में भारतीय टीम की जमकर आलोचान की थी। 20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से वॉन लगातार भारतीय टीम की आलोचना कर रहे थे। इस पर भारत के कार्यवाहक कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा है कि उनकी टीम को कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन


वॉन ने लिखा था कि भारत ने 2011 में घरेलू जमीन में वनडे विश्व कप जीतने के बाद से कुछ भी हासिल नहीं किया है। उन्होंने यह भी लिखा कि भारतीय टीम वनडे और टी20 क्रिकेट के इतिहास में अपनी क्षमता के अनुसार सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली टीम है। उनके अनुसार भारत के पास हमेशा बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं, लेकिन यह टीम अपनी क्षमता के अनुसार नतीजे नहीं हासिल कर सकी। 
विज्ञापन


इस पर हार्दिक पांड्या ने कहा कि बेशक भारतीय टीम में सुधार की बहुत गुंजाइश है, लेकिन उन्हें किसी को कुछ भी साबित करने की आवश्यकता नहीं है।

हार्दिक ने वेलिंगटन में कहा "जाहिर है जब आप अच्छा नहीं करते हैं, तो लोग अपनी राय रखते हैं, जिसका हम सम्मान करते हैं। मैं समझता हूं कि लोगों के अलग-अलग नजरिए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने के नाते, मुझे नहीं लगता कि हमें किसी को कुछ भी साबित करने की आवश्यकता है। यह एक खेल है, आप बेहतर होने की कोशिश करते रहते हैं और अंतत: जब आपको नतीजे मिलने होंगे तो मिलेंगे। कई ऐसी चीजें हैं जिन पर हमें काम करने की जरूरत है, आगे जाकर हम सुधार करेंगे और उन चिजों पर काम करेंगे।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत को टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में पहुंची थी। इसके बाद इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर टी20 विश्व कप 2022 अपने नाम किया। 


न्यूजीलैंड में भारतीय टीम तीन टी20 और तीन वनडे मैच की सीरीज खेलेगी। भारत का न्यूजीलैंड दौरा 18 नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगा। टी20 टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या और वनडे टीम की कप्तानी शिखर धवन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed