फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Hardik Pandya and Krunal Pandya met Amit shah thanks him for Invitation

Pandya Brothers Met Amit Shah: गृहमंत्री अमित शाह से मिले हार्दिक और क्रुणाल पांड्या, फोटो शेयर कर कहा धन्यवाद

Sat, 31 Dec 2022 01:53 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 31 Dec 2022 01:53 PM IST
सार

हार्दिक ने खुद अमित शाह से हाथ मिलाते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीरों को शेयर करते हुए हार्दिक ने मुलाकात के लिए गृहमंत्री शाह का शुक्रिया अदा किया।

विज्ञापन
Hardik Pandya and Krunal Pandya met Amit shah thanks him for Invitation
गृहमंत्री शाह से मुलाकात के दौरान हार्दिक और क्रुणाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने देश के गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। इस दौरान हार्दिक के भाई और क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या भी मौजूद थे। हार्दिक ने खुद अमित शाह से हाथ मिलाते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीरों को शेयर करते हुए हार्दिक ने लिखा "आपके साथ कीमती समय बिताने के लिए हमें आमंत्रित करने का शुक्रिया। अमित शाह जी आपके साथ मुलाकात गर्व और सम्मान की बात है।"
विज्ञापन


हार्दिक पांड्या को श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में कप्तान बनाया गया है। वह आयरलैंड, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बाद अब श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टी20 टीम की कमान संभालेंगे। इसके अलावा वनडे टीम में भी उनकी वापसी हुई है और उन्हें उपकप्तान भी बनाया गया है। रोहित शर्मा के बाद हार्दिक को भारत की वनडे और टी20 टीम का कप्तान बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

विज्ञापन
विज्ञापन


यश से मिले थे हार्दिक-क्रुणाल
हार्दिक और क्रुणाल पांड्या कुछ समय पहले ही केजीएफ फिल्म के अभिनेता यश से मिले थे। हार्दिक उनसे मिलने की खुशी को छुपा नहीं पाए थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा था- ''KGF-3।'' इस बात की उम्मीद है कि इस फिल्म का तीसरा पार्ट भी आएगा। फैंस को केजीएफ के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है।

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में युवाओं को मिला मौका
श्रीलंका के खिलाफ वनडे टीम में हार्दिक पांड्या की वापसी हुई और लोकेश राहुल के टीम में होने के बावजूद उन्हें उपकप्तान बनाया गया है, जबकि टी20 टीम की कप्तानी भी उन्हें ही दी गई है। इससे साफ है कि चयनकर्ता हार्दिक पांड्या को भारत के भावी कप्तान के रूप में देख रहे हैं। टेस्ट टीम में भले पांड्या को मौका नहीं मिल रहा, लेकिन वनडे और टी20 में रोहित के बाद हार्दिक कप्तान बनने के सबसे मजबूत दावेदार बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed