{"_id":"630f5cf63ddaf02dd01c5f99","slug":"harbhajan-singh-says-hardik-pandya-has-shades-of-ms-dhoni-he-can-be-next-indian-captain","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardik Pandya: हार्दिक के मुरीद हुए हरभजन सिंह, बोले- उनमें धोनी की झलक, भारत के अगले कप्तान होंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Hardik Pandya: हार्दिक के मुरीद हुए हरभजन सिंह, बोले- उनमें धोनी की झलक, भारत के अगले कप्तान होंगे
Wed, 31 Aug 2022 06:37 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 31 Aug 2022 06:37 PM IST
सार
2023 विश्व कप के बाद भारत को नए कप्तान की तलाश होगी और हरभजन सिंह का मानना है कि हार्दिक पांड्या यह जिम्मेदारी बखूबी निभा सकते हैं। हार्दिक ने पाकिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार बल्लेबाजी की थी।
विज्ञापन
हरभजन सिंह और हार्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा को मिलने के बाद टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम के सीनियर खिलाड़ियों ने भले ही बहुत अच्छा प्रदर्शन न किया हो, लेकिन युवाओं ने भारत को लगातार मैच जिताए हैं। इसी वजह से भारत रोहित की कप्तानी में पिछले एक साल में कोई सीरीज नहीं हारा है। रोहित 2023 विश्व कप तक भारत के कप्तान रह सकते हैं, लेकिन इसके बाद भारत को नए कप्तान की जरूरत होगी। 35 साल के रोहित 2023 विश्व कप के बाद तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी नहीं कर पाएंगे।
रोहित के बाद चार खिलाड़ी भारत के कप्तान बनने की रेस में हैं। केएल राहुल, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह को पहले ही कप्तानी का दावेदार माना गया था। इसके बाद हार्दिक ने आईपीएल में अपनी कप्तानी का जलवा दिखाया और अब वो भविष्य के कप्तान की रेस में सबसे आगे हैं। हरभजन सिंह का भी मानना है कि पांड्या आने वाले समय में भारतीय टीम की अगुआई कर सकते हैं।

हार्दिक के अंदर धोनी की झलक
चोट से वापसी के बाद हार्दिक ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपनी कप्तानी में गुजरात की टीम को चैंपियन बनाया। अब वो अपनी टीम के लिए अहम रन बना रहे हैं। लगातार 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं। अहम मौकों पर विकेट ले रहे हैं। हार्दिक तीन मैचों में भारत की भी कप्तानी कर चुके हैं और सभी में जीत हासिल की है। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने संयम के साथ बल्लेबाजी की और मैच को अंत तक ले गए। 19वें ओवर में तीन चौके लगाकर दबाव कम किया और आखिरी ओवर में छक्का लगाकर जीत हासिल की। हरभजन सिंह का मानना है कि हार्दिक के अंदर धोनी की झलक दिखती है और वो भविष्य में भारत के कप्तान बन सकते हैं।
जब हरभजन से पूछा गया कि क्या हार्दिक भविष्य में भारत के कप्तान बन सकते हैं तो इसके जवाब में हरभजन ने कहा कि हां, क्यों नहीं? पिछले कुछ समय में वो धोनी के सरीखे खिलाड़ी बन गए हैं। जब वो बल्लेबाजी करते हैं तो धैर्य के साथ खेलते हैं। यह तभी होता है, जब आपको अपने अंदर विश्वास होता है। जिस तरीके से वो बल्लेबाजी के लिए बाहर आते हैं, उनके अंदर अलग ही स्वैग है। उन्होंने इतनी मेहनत की है कि उन्हें पता है कि वो मैच जिता सकते हैं। मैं उन्हें भविष्य में भारत का कप्तान बनते हुए देख सकता हूं। मैच के दौरान और आईपीएल में उन्होंने जिस तरह का खेल दिखाया है, उनके अंदर भारतीय टीम की कप्तानी करने की क्षमता है।