{"_id":"5dd56d428ebc3e54f8783e3b","slug":"harbhajan-singh-said-ravichandran-ashwin-should-be-in-team-india-limited-overs-setup-opines","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरभजन बोले-अश्विन को सीमित ओवरों में भी मिलना चाहिए मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हरभजन बोले-अश्विन को सीमित ओवरों में भी मिलना चाहिए मौका
Thu, 21 Nov 2019 08:01 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 21 Nov 2019 08:01 AM IST
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि रविचंद्रन अश्विन को टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के चलते भारत की सीमित ओवरों की टीम में भी जगह मिलनी चाहिए। अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम प्रबंधन कई प्रयोग कर रहा है।
विज्ञापन
टीम वॉशिंगटन सुंदर और राहुल चहर को आजमा रही है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि अगर आप एक स्पिनर के साथ शुरुआत करना चाहते हैं (जो टी20 में सुंदर करते आए हैं) तो आपको एक विकेट लेने वाले गेंदबाज के साथ जाना चाहिए, जो अश्विन हैं। ऐसे में उन्हें मौका क्यों नहीं दिया जाना चाहिए? उन्होंने हाल ही में लाल गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
अश्विन गेंद को स्पिन कराते हैं, उनके पास अधिक वैरिएशन हैं। सुंदर जैसे खिलाड़ी को अभी सीखने की जरूरत है। मैं चाहता हूं कि सुंदर अच्छा प्रदर्शन करें। मैं युवाओं को मौका देने के पूरे समर्थन में हूं वर्ना इतनी कड़ी प्रतिस्पर्धा में कोई उनकी जगह ले लेगा।
विज्ञापन