{"_id":"ac2a102266ddb2b3fec4f272074a4846","slug":"guru-bet-against-csk-says-mumbai-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मालिक जिसने टीम की हार के लिए लगाया सट्टा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एक मालिक जिसने टीम की हार के लिए लगाया सट्टा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 22 Sep 2013 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने कभी नहीं सुना होगा कि टीम का मालिक अपनी ही टीम की हार के लिए सट्टा लगाता है, पर एक शख्स ऐसा है जिसने ऐसा किया है।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस ने शनिवार को दाखिल अपनी साढ़े 11 हजार पन्नों वाली चार्जशीट में गुरुनाथ मयप्पन के बारे में बताया है कि उन्होंने अपनी ही टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की हार के लिए सट्टा लगाया था।
विज्ञापन
इस साल खेले गए आईपीएल 6 में स्पॉट फिक्सिंग के कारण क्रिकेट जगत में भारत की खूब किरकिरी हुई थी। मुंबई पुलिस ने मयप्पन की गिरफ्तारी के चार महीने बाद इस मामले की चार्जशीट दायर की है।
विज्ञापन
आईपीएल 6 में फिक्सिंग घोटाले में चेन्नई सुपर किंग्स के कई मैच शामिल हैं। इसमें एक मैच ऐसा भी है जिसमें आरोप है कि गुरुनाथ ने अपनी ही टीम की हार के लिए सट्टा लगाया था।
यह जानकारी गुरुनाथ और बिंदू दारा सिंह के बीच हुए ढेरों फोन कॉल्स की पड़ताल के बाद सामने आई है। बिंदू पर आरोप हैं कि उनके कई बुकीज से संबंध हैं।
पुलिस के पास 12 मई को चेन्नई और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच के बीच गुरुनाथ और बिंदू के बीच रात 20:58 के बीच बातचीत के रिकॉर्ड है। चार्जशीट के अनुसार, मयप्पन बिंदू को बताते हैं कि चेन्नई टीम 130-140 का स्कोर करेगी। चेन्नई ने उस दिन 141 रन बनाए।
ऐसी सूचनाएं सट्टे लगाने के लिए पर्याप्त होते हैं। दोनों के बीच फोन पर ऐसी ढेरों बातचीत के रिकॉर्ड हैं।
कौन है गुरुनाथ मयप्पन
कुछ महीनों पहले तक आईपीएल फ्रेंचाइजी सीएसके के सहमालिक गुरुनाथ को एक ऐसे इंसान के तौर पर जाना जाता था जिनका व्यवहार टूर्नामेंट के दौरान बेहद संयमित और सम्मानजनक रहता था।
वह बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के दामाद और दक्षिण भारत के सबसे पुराने फिल्म प्रोडेक्शन हाउस एवीएम के मालिक एवीएम बालासुब्रहमणयम के बेटे हैं।
श्रीनिवासन की बेटी रूपा से मयप्पन की शादी 10 साल पहले हुई थी। लेकिन वक्त की मार देखिए कि इतना प्रभावशाली होने के बावजूद गुरुनाथ सट्टेबाजी जैसे गैरकानूनी कामों में लिप्त होने से खुद को नहीं बचा सके और उन्हें कुछ दिन जेल की हवा खानी पड़ी।
गुरुनाथ को चेन्नई में प्रिंस गुरुनाथ के नाम से भी जाना जाता है। गोल्फ के बेहतरीन खिलाड़ी गुरुनाथ की रूपा से मुलाकात भी गोल्फ सर्किट में ही हुई थी। आईपीएल में मैचों के दौरान गुरुनाथ हमेशा डगआउट के पास ही शांत मुद्रा में खड़े हुए दिखाई देते थे।
चेन्नई जब आईपीएल चैंपियन बनीं तब गुरुनाथ को ट्रॉफी के साथ जश्न मनाते हुए भी देखा गया। कुछ खिलाड़ी उन्हें टीम प्रिंसिपल तो कुछ बॉस के तौर पर जानते थे।