फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Guptill is not retired, still motivated to play and get better: NZ skipper Williamson

Martin Guptill: मार्टिन गुप्टिल पर बोले विलियम्सन- उन्होंने संन्यास नहीं लिया, वह अभी और बेहतर होना चाहते हैं

Thu, 24 Nov 2022 12:58 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 24 Nov 2022 12:58 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने अपने क्रिकेट बोर्ड से केंद्रीय अनुबंध खत्म करने की मांग की थी और उनका केंद्रीय अनुबंध खत्म कर दिया गया है। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि 36 साल के गुप्टिल जल्द ही संन्यास का एलान कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Guptill is not retired, still motivated to play and get better: NZ skipper Williamson
मार्टिन गुप्टिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज से पहले कीवी टीम के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल लगातार चर्चा में बने हुए हैं। टी20 विश्व कप से पहले अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले गुप्टिल टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड की टीम का हिस्सा थे, लेकिन उनके ऊपर फिन एलेन को तरजीह दी गई और उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद भारत के खिलाफ सीरीज में भी वह कीवी टीम का हिस्सा नहीं हैं। 
विज्ञापन


इसके बाद गुप्टिल ने अपने देश के क्रिकेट बोर्ड से अपील की थी कि उनका केन्द्रीय अनुबंद खत्म कर दिया जाए। इससे वह विदेशी टी20 लीग में खेलने के लिए स्वतंत्र होंगे। बोर्ड ने उनकी मांग स्वीकार करते हुए केन्द्रीय अनुबंध खत्म कर दिया है। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए 3500 से ज्यादा रन बनाने वाले गुप्टिल जल्दी ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने साफ किया है कि 36 साल के गुप्टिल संन्यास नहीं ले रहे हैं। वह अभी और क्रिकेट खेलना चाहते हैं और खुद को बेहतर बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विलियम्सन ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा "मैंने उनके साथ कुछ बातचीत की। वह न्यूजीलैंड के लिए अविश्वसनीय खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने अन्य लीगों में खेलने का फैसला किया, लेकिन अभी भी न्यूजीलैंड के लिए उपलब्ध हैं। वह निश्चित रूप से सीमित ओवर क्रिकेट में हमारे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। वह अंतरराष्ट्रीय और लीग क्रिकेट में संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हमने देखा है कि कई अन्य खिलाड़ी भी बाकी अवसरों को तलाशना चाहते हैं और ये हालात बदलते रहते हैं। उन्होंने संन्यास नहीं लिया है। वह अभी भी खेलते रहने और बेहतर होने के लिए प्रेरित है। एक खिलाड़ी के रूप में, आप कई चरण से गुजरते हैं। इसे नहीं रोका जाना चाहिए।"

मार्टिन गुप्टिल ने 47 टेस्ट में न्यूजीलैंड के लिए 29.38 की औसत से 2,586 रन बनाए हैं। इस प्रारूप में उनके बल्ले से तीन शतक और 17 अर्द्धशतक आए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 189 रन है। गुप्टिल ने 198 वनडे में 195 पारियों में 41.73 की औसत से 7,346 रन बनाए हैं। 237* के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ उनके नाम 18 वनडे शतक और 39 अर्धशतक हैं। इसके अलावा, उन्होंने 122 टी20 में 31.81 की औसत से 3,531 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 20 अर्द्धशतक शामिल हैं। 105 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।


विलियम्सन ने कहा कि वह इसे 2023 के 50 ओवर के विश्व कप की तैयारी नहीं कहेंगे। वह सीरीज पर ध्यान केंद्रित करना और क्रिकेट का ब्रांड खेलना चाहते हैं। विलियम्सन ने कहा कि उन्हें अब भी सभी प्रारूपों में खेलना और उनके बीच बदलाव करना पसंद है।

इतनी बड़ी मात्रा में टी20 के बाद वनडे खेलने पर, विलियम्सन ने कहा कि टीम को थोड़ा फिर से जुड़ने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed