{"_id":"6291f04597930f6601576ebc","slug":"gujarat-titans-batter-david-miller-credits-change-in-his-mindset-against-spinners-for-his-success","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: डेविड मिलर ने बताया सफलता का राज, स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ कैसे लगा रहे हैं लंबे छक्के","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: डेविड मिलर ने बताया सफलता का राज, स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ कैसे लगा रहे हैं लंबे छक्के
Sat, 28 May 2022 03:19 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 28 May 2022 03:19 PM IST
सार
डेविड मिलर इस सीजन गुजरात के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 15 मैचों में 449 रन बनाए हैं। चेन्नई के खिलाफ मिलर ने 94 रन की नाबाद पारी खेली और अपने दम पर मैच जिताया था।
विज्ञापन
डेविड मिलर
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2022 में डेविड मिलर अपनी पुरानी लय में नजर आए हैं। गुजरात को फाइनल तक पहुंचाने में मिलर का अहम योगदान रहा है। उन्होंने इस सीजन 400 से ज्यादा रन बनाए हैं और दो अर्धशतक लगाए हैं। दो मैचों में मिलर अपने दम पर टीम को जी दिला चुके हैं। अब गुजरात को फाइनल मैच में राजस्थान के खिलाफ खेलना है। मिलर इससे पहले राजस्थान की टीम का हिस्सा थे, लेकिन वहां कोई कमाल नहीं कर पाए थे। इस सीजन में मिलर अपनी पुरानी टीम को एक मैच में हरा चुके हैं और अब उनकी निगाह अपनी टीम को चैंपियन बनाने पर होगी।
फाइनल मैच से पहले मिलर ने इस सीजन अपनी सफलता का राज बताया है। 15 मैचों में 449 रन बनाने वाले मिलर इस सीजन गुजरात के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने कहा है कि नेट्स में मेहनत करने से उन्हें फायदा मिला है और स्पिन गेंदबाजों को लेकर उन्होंने अपनी मानसिकता बदली है। इसी वजह से वो लगातार अच्छी बल्लेबाजी कर पा रहे हैं।

स्पिन के खिलाफ बल्लेबाजी पर किया काम
डेविड मिलर ने कहा "यह सीजन स्पिन के खिलाफ मेरे लिए शानदार रहा है। मैंने इस पर काम किया है। मुझे कभी नहीं लगा कि मैंने स्पिन के खिलाफ संघर्ष किया है, लेकिन यह ऐसी चीज थी, जिस पर मुझे सुधार करना जरूरी था। मैंने स्पिन के खिलाफ अपनी मानसिकता बदली है। मैंने एक या दो चीजों में बदलाव किया है। मुझे लगता है कि खासकर टी20 में आपको दोहरी मानसिकता से बचना होता है। मैं इस फॉर्मेट में हर गेंद में रन बनाने की कोशिश करता हूं। अगर कोई खराब गेंद है तो मैं उस पर बड़ा शॉट लगाने की स्थिति में होता हूं। इससे गेंदबाज पर दबाव बनता है। इस वजह से मैंने मानसिक रूप से इस चीज पर काम किया है।"
गुजरात के लिए लगातार मैच खेलने से मिला फायदा
डेविड मिलर ने कहा है कि गुजरात के लिए सभी मैच खेलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा "इस सीजन मैं थोड़ा ऊपर बल्लेबाजी कर रहा हूं। मैं पांच नंबर पर खेल रहा हूं। मैं टूर्नामेंट की शुरुआत से ही बल्लेबाजी कर रहा हूं और सभी मैच खेले हैं। तो यह अच्छा है कि मैं टीम से अंदर-बाहर नहीं हो रहा हूं। मुझे लगातार सपोर्ट किया जा रहा है। हर मैच खेलने से एक खिलाड़ी शांत हो जाता है और टीम में अपनी जगह के बारे में नहीं सोचता। मैं इस सफल टीम का हिस्सा बनकर खुश हूं।"
12 सालों से आईपीएल खेल रहे मिलर ने आगे कहा "यह वाकई अच्छा सीजन रहा है, लेकिन मुझे राहुल तेवतिया का प्रदर्शन सबसे शानदार लगा। मोहम्मद शमी ने इस सीजन कमाल की गेंदबाजी की है। उन्होंने पावरप्ले में हमें अच्छी स्थिति में पहुंचाया। किसी एक खिलाड़ी का नाम लेना मुश्किल है सभी खिलाड़ियों ने जीत में योगदान दिया है। साहा टीम के मजबूत स्तंभ की तरह हैं। मैंने पंजाब की टीम में कई सालों तक उनके साथ खेला है। वो ऐसे खिलाड़ी हैं, जो ज्यादा नहीं बोलते हैं और ज्यादा शिकायत नहीं करते। बस अपना काम करते रहते हैं। उन्होंने जो योगदान दिया है वो शानदार रहा है। उन्होंने मैच में टोन सेट किया और पावरप्ले में कई चौके-छक्के लगाकर रन बनाए। उन्होंने वाकई टीम को अच्छी शुरुआत दी। उम्मीद करता हूं कि वो एक और मैच में कमाल की पारी खेलें।"