फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gujarat Captain Hardik Pandya Says After loss against punjab Kings decision to bat was right

GT vs PBKS: पंजाब से हारने के बाद बोले कप्तान हार्दिक- पहले बल्लेबाजी करने का फैसला गलत नहीं था

Wed, 04 May 2022 09:41 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 04 May 2022 09:41 PM IST
सार

पंजाब ने गुजरात को 8 विकेट से हराया। यह गुजरात टाइटंस की दूसरी हार थी। हार्दिक ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, जबकि उनकी टीम अधिकतर मैच पहले गेंदबाजी करते हुए जीती थी। 
 

विज्ञापन
Gujarat Captain Hardik Pandya Says After loss against punjab Kings decision to bat was right
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने मंगलवार को आईपीएल में पंजाब किंग्स के खिलाफ आठ विकेट की करारी शिकस्त झेलने के बाद कहा कि पहले बल्लेबाजी करने का फैसला गलत नहीं था। दरअसल टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। हार्दिक ने कहा कि मुश्किल परिस्थितियों में टीम को परखने के लिए उन्होंने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। 
विज्ञापन


इस पिच पर 170 रन का स्कोर फाइटिंग होता लेकिन लगातार विकेट गंवाते रहने के कारण टीम ज्यादा बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम आठ विकेट पर 143 रन ही बना सकी। पंजाब ने 16 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया था।
विज्ञापन


विकेट गंवाना हमें भारी पड़ा
हार्दिक ने कहा कि जाहिर है कि हम यहां फाइटिंग स्कोर के करीब भी नहीं थे। इस पिच पर 170 रन का स्कोर आदर्श होता लेकिन हम विकेट गंवाते रहे और लय हासिल नहीं कर सके। हम मुश्किल स्थिति में अपनी टीम को परखना चाहते थे। इसलिए पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। मुझे पता था कि नई गेंद हरकत कर सकती है, लेकिन अगर आप लगातार विकेट गंवाते रहेंगे तो दबाव में ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब ने गुजरात को आठ विकेट से हराया
इस मैच गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 143 रन बनाए थे। साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 65 रन की पारी खेली। विकेटकीपर साहा 21 रन बनाकर दूसरे सबसे बड़े स्कोरर रहे। पंजाब के लिए रबाडा ने चार विकेट निकाले। अर्शदीप, ऋषि धवन और लिविंगस्टोन को एक-एक विकेट मिला। 

इसके जवाब में पंजाब ने दो विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया। धवन ने नाबाद 62 और राजपक्षे ने 40 रन बनाए। लिविंगस्टोन ने 30 रन की पारी खेली। शमी और फर्ग्यूसन ने एक-एक विकेट लिया। वहीं लिविंगस्टोन ने शमी के एक ओवर में 28 रन बनाकर मैच खत्म कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed