फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   guilty to get strongest possible punishment, says ipl chief

'स्पॉट फिक्सिंग दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा'

Fri, 17 May 2013 10:12 PM IST
वृंदावन/ब्यूरो
वृंदावन/ब्यूरो Updated Fri, 17 May 2013 10:12 PM IST
विज्ञापन
guilty to get strongest possible punishment, says ipl chief

आईपीएल 6 में स्पॉट फिक्सिंग का खुलासा होने और 3 खिलाड़ियों की गिरफ्तारी के 24 घंटे से भी ज्यादा समय के बाद आईपीएल अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस मामले पर अपना बयान दिया है।

विज्ञापन


आईपीएल अध्यक्ष ने कहा कि स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। पूरे प्रकरण से आईपीएल आयोजक अचंभित हैं। हमने रविवार को चेन्नई में एक आपात बैठक बुलाई है। भविष्य में किसी तरह का फैसला लेने से पूर्व बैठक में हम पूरे मामले पर चर्चा करेंगे। हम बैठक में कुछ अहम फैसले भी ले सकते हैं। साथ ही जो भी दोषी पाया जाता है उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे मामले में चाहे जो भी शामिल हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार देर सायं गुपचुप तरीके से ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने आए राजीव शुक्ला मीडिया से बचते बचते रहे। मीडिया ने आखिरकार उन्हें विद्यापीठ चौराहे पर गाड़ी में बैठने से पहले रोक लिया। यहां पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए शुक्ला ने कहा कि बीसीसीआई के एंटी करप्शन यूनिट के प्रमुख रवि सवानी से पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। बकौल शुक्ला,‘अगर हमें सवानी की शुरुआती रिपोर्ट रविवार तक मिल जाती है तो बैठक में हम इस पर चर्चा करेंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि यह मामला आईसीसी एवं बीसीसीआई की एंटी करप्शन विंग की नजर में क्यों नहीं आया, यह भी एक सवाल है और इसकी जांच की जाएगी। खिलाड़ियों के इस कृत्य से खेलप्रेमियों की भावनाएं आहत हुई हैं।

आईपीएल की विश्वसनीयता पर सवाल नहीं: श्रीनिवासन

बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कहा है कि मौजूदा स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण के बाद आईपीएल की विश्वसनीयता पर सवाल नहीं उठाया जा सकता। एक टीवी चैनल से हुई बातचीत के दौरान उन्होंने कहा,‘जो कुछ भी हुआ इससे कोई इंकार नहीं कर सकता। ऐसा नहीं है कि हम हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं और ऐसा करने की अनुमति देते हैं। इस घटना के बाद जो कुछ भी हुआ वह सब देख ही रहे हैं। जो भी खिलाड़ी पकड़े गए हैं उन्हें खुद को निर्दोष साबित करने का पूरा मौका दिया जाएगा। आईपीएल की विश्वसनीयता अभी भी बनी हुई है और जो भी आरोप लगे हैं हम उसकी तह तक जाकर जांच करेंगे।’

बीसीसीआई प्रमुख ने आगे कहा,‘खिलाड़ियों ने जो कुछ भी किया उसमें खतरा साफ दिखता है। पकड़े गए खिलाड़ी रणजी और टेस्ट मैच खेल चुके हैं। ऐसा नहीं है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं होगी कि क्या गलत और क्या सही है। लगता है कि वह लोभ में पड़कर इसका शिकार गए।’

नाम घसीटे जाने पर खासे नाराज हुए टेट

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज और राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी शॉन टेट ने फिक्सिंग के आरोपों में अपनी टीम के तीन खिलाड़ियों के गिरफ्तारी के बाद अपना नाम इस मामले में घसीटने पर नाराजगी जताई है। फिक्सिंग मामले में एस श्रीसंत, अंकित चव्हाण और अजित चंदीला के गिरफ्तार होने के बाद सोशल मीडिया, रेडियो और कई वेबसाइटों पर शॉन टेट का नाम भी तीनों खिलाड़ियों के साथ लिया जा रहा था।

इससे नाराज टेट ने एक बयान जारी कर सफाई दी कि वह फिक्सिंग में किसी भी तरह से शामिल नहीं हैं। बकौल टेट,‘मैं हैरान हूं और बेहद ही नाराज भी हूं। मैं इन बेबुनियाद और झूठे बयानों को लेकर बेहद निराश हूं कि मैं फिक्सिंग जैसी गतिविधियों में शामिल था।’

बहरहाल, पुलिस आयुक्त नीरज कुमार ने टेट के फिक्सिंग में संलिप्तता से इंकार किया है। इस बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने बयान जारी कर बताया कि टेट का नाम फिक्सिंग में आने के बाद भ्रष्टाचार निरोधी इकाई के प्रमुख सीन कार्नोल ने टेट से बात की है। टेट ने सीए को बताया कि उनकी फिक्सिंग में कोई संलिप्तता नहीं रही है।

आईपीएल की आलोचना मत करो : अनुराग ठाकुर

बीसीसीआई के संयुक्त सचिव अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को आईपीएल के आलोचकों को लताड़ते हुए कहा कि मौजूदा स्पॉट फिक्सिंग विवाद के कारण इस टी-20 लीग की आलोचना करने वाले अपने पूर्व खिलाड़ी भी इससे कमाई कर रहे हैं।


ठाकुर ने कहा,‘यहां तक कि पूर्व क्रिकेटर भी करोड़ों रुपये बना रहे हैं, उन्हें इससे काफी अच्छी राशि मिल रही है और वे फिर भी इसकी आलोचना कर रहे हैं। अगर वे इसे खराब पैसा मानते हैं तो उन्हें इससे मिलने वाली राशि को नहीं लेना चाहिए। बहरहाल, बीसीसीआई ने तीनों खिलाड़ियों को निलंबित कर दिया है लेकिन इन्हें कितनी सजा मिलेगी,इसका फैसला करने के लिए बीसीसीआई पुलिस से सबूत मिलने का इंतजार करेगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed