फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   great! rasool refuses to sport liquor brand logo on ipl jersey

क्रिकेटर रसूल ने किया शराब के प्रचार से इनकार

Tue, 14 May 2013 01:09 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 14 May 2013 01:09 PM IST
विज्ञापन
great! rasool refuses to sport liquor brand logo on ipl jersey
पैसे की लालच में आकर महेंद्र सिंह धोनी,हरभजन सिंह और जहीर खान जैसे भारतीय दिग्गज व रईस क्रिकेटर शराब कंपनियों का अंधाधुंध विज्ञापन करने से गुरेज नहीं करते वहीं एक उभरते सितारे ने शराब का प्रचार करने से मना कर एक नजीर पेश किया है।
विज्ञापन


आईपीएल में खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के एकमात्र क्रिकेटर परवेज रसूल ने शराब का प्रचार करने से इनकार कर दिया।

पुणे वारियर्स के लिए खेलने वाले फिरकी गेंदबाज रसूल ने अपनी टी-शर्ट पर शराब कंपनी के विज्ञापन वाला लोगो लगाने से मना कर दिया। उनके अनुसार ऐसा न करने से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत होती।
विज्ञापन


24 साल के रसूल ने पिछले हफ्ते कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मुकाबले से अपने आईपीएल कैरियर का आगाज किया था। और उन्होंने मैदान पर उतरने के दौरान अपनी टीम जर्सी पर शराब के ब्रांड पर टेप लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा,"मैंने टेप शराब ब्रांड के लोगो को छिपाने के लिए लगाया था। लोग शुरुआत में समझ नहीं सके कि मैंने ऐसा क्यों किया। मैंने उन्हें बताया कि मेरे धर्म में शराब का उपयोग करने पर पाबंदी है। मैं किसी शराब ब्रांड से करार नहीं कर सकता। मेरा परिवार मेरे फैसले से खुश है।"

रसूल ने आईपीएल में 12 मैचों के बाद पुणे के लिए अपना पहला मैच खेला था। हालांकि उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कैरियर शुरू करने का मौका अभी नहीं मिला है।

उन्होंने अपने पहले ही मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के अनुभवी बल्लेबाज जैक्स कालिस का विकेट झटककर अपनी पहली सफलता हासिल की। रसूल ने अपने 4 ओवर के स्पैल में 23 रन देकर एक विकेट झटका। और बल्ले से 1 रन बनाए।

रसूल ने अपना दूसरा मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला। हालांकि उन्हें इस बार महज 1 ओवर करने का मौका मिला और 5 रन खर्च कर दिए। बल्लेबाजी में 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रसूल ने 4 रन बनाए।


पुणे वारियर्स आईपीएल 6 में 14 में से 12 मैच हारकर पहले ही खिताबी दौड़ से बाहर हो चुका है।

कश्मीर का यह फिरकी गेदंबाज उस समय सुर्खियों में आया जब इस साल की शुरुआत में आस्ट्रेलिया के खिलाफ बोर्ड अध्यक्ष एकादश के लिए खेलते हुए महज 45 रन देकर 7 विकेट झटक लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed