फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Graham Thorpe wife reveals former England cricketer took his own life after battling with depression

Graham Thorpe: थोर्प की मौत पर पत्नी ने किया बड़ा खुलासा, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर को क्या थी परेशानी? जानें

Mon, 12 Aug 2024 03:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 12 Aug 2024 03:36 PM IST
सार

थोर्प ने इंग्लैंड के लिए 1993 से 2005 के बीच 100 टेस्ट खेले थे। इसके साथ ही वह इंग्लैंड की सीनियर पुरुष टीम के बैटिंग कोच भी रह चुके हैं। वह साल 2022 से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। उन्हें अफगानिस्तान का मुख्य कोच भी नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन
Graham Thorpe wife reveals former England cricketer took his own life after battling with depression
ग्राहम थोर्प - फोटो : ICC

विस्तार

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ग्राहम थोर्प की मौत पर उनकी पत्नी ने बड़ा खुलासा किया है। थोर्प का गत पांच अगस्त को 55 साल की उम्र में निधन हो गया था, लेकिन उनकी पत्नी अमांडा ने अब खुलासा करते हुए बताया कि थोर्प खराब स्वास्थ्य के कारण अवसाद और चिंता से जूझ रहे थे जिस कारण उनकी जान चली गई। उनके निधन की घोषणा इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने की थी, लेकिन इसका कारण नहीं बताया था। अब उनकी पत्नी ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथरटन को दिए एक साक्षात्कार में खुलासा किया है कि उन्होंने निधन से पहले खुद के साथ एक लंबी मानसिक और शारीरिक लड़ाई लड़ी थी। 
विज्ञापन

थोर्प की पत्नी के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया,  पत्नी और दो बेटियां होने के बावजूद, जिनसे वह बहुत प्यार करते थे और जो उन्हें दिलों जान से चाहते थे, वह स्वस्थ नहीं हो पाए। वह हाल के दिनों में काफी अस्वस्थ थे और वास्तव में उन्हें लगता था कि उनके बिना हम बेहतर जिंदगी व्यतीत करेंगे लेकिन उन्होंने अपनी जान गंवा दी और हम बर्बाद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मई 2022 में जान लेने की कोशिश की थी'
थोर्प की याद में पिछले शनिवार को फर्नहैम क्रिकेट क्लब और चिपस्टेड क्रिकेट क्लब के बीच मैच शुरू होने से पहले एक समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें उनकी पत्नी और बेटियों किटी (22) और एम्मा (19) ने भाग लिया था। अमांडा ने कहा, ग्राहम पिछले कुछ वर्षों से अवसाद और चिंता से पीड़ित थे। इस कारण उन्होंने मई 2022 में अपनी जान लेने की कोशिश की जिस वजह से उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष में कई दिन बिताने पड़े। वह अवसाद और चिंता से ग्रस्त थे जो कभी-कभी बेहद गंभीर हो जाते थे।
विज्ञापन

इंग्लैंड के लिए थोर्प ने खेले थे 100 टेस्ट
थोर्प ने इंग्लैंड के लिए 1993 से 2005 के बीच 100 टेस्ट खेले थे। इसके साथ ही वह इंग्लैंड की सीनियर पुरुष टीम के बैटिंग कोच भी रह चुके हैं। वह साल 2022 से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। उन्हें अफगानिस्तान का मुख्य कोच भी नियुक्त किया गया था। हालांकि, वह अपने कार्यकाल को पूरा नहीं कर सके थे। थोर्प ने वर्षों तक इंग्लैंड क्रिकेट को सेवा दी और इस खेल के सबसे शानदार बल्लेबाजों में से एक थे। उनका कद इतना बड़ा था कि दुनियाभर के फैंस उन्हें सम्मान की नजरों से देखते थे। अपने 13 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में थोर्प ने इंग्लैंड समेत अपने क्लब सरे के लिए कुछ महत्वपूर्ण मैच जीते। इस बल्लेबाज ने सरे के लिए काउंटी क्रिकेट खेला और टीम के लिए करीब 20,000 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed