फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   George Bailey confirmed if Pat Cummins fails to recover Steve Smith will lead Australia in Ashes

Ashes Series: कमिंस नहीं हुए फिट तो एशेज में कौन करेगा ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी? मुख्य चयनकर्ता ने दिया जवाब

Sat, 18 Oct 2025 06:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 18 Oct 2025 06:04 PM IST
सार

बेली का कहना है कि नियमित कप्तान कमिंस के फिट नहीं हो पाने की स्थिति में स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी करेंगे। कमिंस चोट के कारण भारत के खिलाफ रविवार से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज से भी बाहर हैं।

विज्ञापन
George Bailey confirmed if Pat Cummins fails to recover Steve Smith will lead Australia in Ashes
पैट कमिंस - फोटो : ANI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया को इस साल के अंत में इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज खेलनी है, लेकिन उसके नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट से अब तक नहीं उबर सके हैं और उनका शुरुआती मैच में खेलने मुश्किल माना जा रहा है। अब ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने बताया है कि अगर कमिंस फिट नहीं हुए तो उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया की कमान कौन संभालेगा। 

विज्ञापन


भारत के खिलाफ सीरीज का हिस्सा नहीं हैं कमिंस
बेली का कहना है कि नियमित कप्तान कमिंस के फिट नहीं हो पाने की स्थिति में स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी करेंगे। कमिंस चोट के कारण भारत के खिलाफ रविवार से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज से भी बाहर हैं। उनका 21 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाले पहले एशेज टेस्ट में खेलना भी तय नहीं है। स्मिथ इस सप्ताह न्यूयॉर्क से ऑस्ट्रेलिया लौट आए हैं और क्रिकेट न्यू साउथवेल्स के मुख्यालय पर अभ्यास शुरू कर दिया है। वह शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में ब्रिसबेन और सिडनी में अगले दो मैचों में न्यू साउथवेल्स के लिए खेलेंगे। 
विज्ञापन


बेली ने कहा, कमिंस अगर नहीं खेल पाते हैं तो स्मिथ कप्तान होंगे। यह रणनीति हमारे लिए पहले भी कारगर रही है। चाहे वह खेल रहा हो या नहीं, पैट टीम के साथ बने रहने के लिए उत्सुक है, क्योंकि अगर वह नहीं खेल रहा है तो वह रिहैब में होगा, तैयारी कर रहा होगा और गेंदबाजी कर रहा होगा, इसलिए वह वैसे भी टीम के साथ रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed