फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gautam Gambhir wants to see Rohit Sharma captaining the T20 World Cup not Hardik Pandya

Gautam Gambhir: टी20 विश्व कप में इस खिलाड़ी को कप्तानी करते देखना चाहते हैं गंभीर, हार्दिक का नहीं लिया नाम

Thu, 23 Nov 2023 04:26 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 23 Nov 2023 04:26 PM IST
सार

टी20 विश्व कप 2022 में रोहित ने टीम इंडिया की कप्तानी की थी। तब भारत सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार गया था। उसके बाद रोहित शर्मा ने एक भी टी20 मैच नहीं खेला है। उनकी अनुपस्थिति में हार्दिक पांड्या और अन्य खिलाड़ियों ने टीम की कमान संभाली।

विज्ञापन
Gautam Gambhir wants to see Rohit Sharma captaining the T20 World Cup not Hardik Pandya
गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वनडे विश्व कप में हार के बाद अब टीम इंडिया की नजर अगले साल टी20 विश्व कप जीतने पर है। इस टूर्नामेंट का आयोजन जून 2024 में वेस्टइंडीज और अमेरिका में होगा। माना जा रहा है कि भारत के कई सीनियर खिलाड़ी टी20 फॉर्मेट से दूरी बना सकते हैं, लेकिन भारत के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर की राय अलग है। उनका कहना है कि रोहित और विराट कोहली को टूर्नामेंट में खेलना चाहिए। रोहित को ही कप्तानी भी करनी चाहिए।
विज्ञापन


टी20 विश्व कप 2022 में रोहित ने टीम इंडिया की कप्तानी की थी। तब भारत सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार गया था। उसके बाद रोहित शर्मा ने एक भी टी20 मैच नहीं खेला है। उनकी अनुपस्थिति में हार्दिक पांड्या और अन्य खिलाड़ियों ने टीम की कमान संभाली। इसी बीच, रोहित ने वनडे विश्व कप के फाइनल तक भारत को पहुंचाया। वहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


गंभीर ने क्या कहा?
गंभीर का मानना है कि भले ही हार्दिक पिछले एक साल से टी20 में टीम का नेतृत्व कर रहे हैं, लेकिन रोहित को ही टी20 विश्व कप में संभालनी चाहिए। गंभीर ने कहा कि रोहित और कोहली दोनों को टी20 विश्व कप के लिए टीम में चुना जाना चाहिए। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, ''कोहली और रोहित को चुना जाना चाहिए। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा को कप्तान देखना चाहता हूं। हां, हार्दिक पंड्या ने टी20 में कप्तानी की है, लेकिन मैं अभी भी टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा को कप्तानी करते देखना चाहता हूं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित के चुने जाने पर कोहली भी टीम में आएंगे: गंभीर
गंभीर ने आगे कहा, ''इस विश्व कप में रोहित और कोहली ने अपनी बल्लेबाजी से यह दिखाया है। यदि रोहित शर्मा को चुना जाता है, तो विराट कोहली स्वचालित रूप से चुने जाएंगे। यदि रोहित टी20 विश्व कप खेलने का फैसला करते हैं, तो उन्हें एक कप्तान के रूप में चुना जाना चाहिए, न कि सिर्फ एक बल्लेबाज के रूप में।'' बीसीसीआई ने गुरुवार (23 नवंबर) से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रहे टी20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव को भारत का कप्तान नियुक्त किया है।


टी20 सीरीज में होगी अय्यर की वापसी
सूर्यकुमार नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में टीम का नेतृत्व करेंगे, जिन्हें विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद आराम दिया गया है। उप कप्तान हार्दिक पांड्या  चोट के कारण टीम से बाहर हैं। सूर्यकुमार टीम का नेतृत्व करेंगे जबकि ऋतुराज गायकवाड़ पहले तीन टी20 के लिए उप कप्तान होंगे। श्रेयस अय्यर आखिरी दो मैच में खेलेंगे और वह गायकवाड़ की जगह उपकप्तान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed