भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार (सात जनवरी) से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट खेला जाएगा। इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भारतीय टीम को यह काम करने की सलाह दी है, जिससे मैच जीतने में आसानी हो।
गौतम गंभीर का मानना है कि तीसरे टेस्ट में भारत ऑस्ट्रेलिया के कमजोर बल्लेबाजी क्रम को भुनाने की कोशिश करे। उन्होंने कहा कि पिछले दो टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे, इसलिए भारत को मेजबान टीम की कमजोर बल्लेबाजी का फायदा उठाना चाहिए।
3 of 5
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : twitter@BCCI
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज ने कहा कि चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पिछले दो मुकाबलों में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 200 रन का बनाया था। ऐसे में टीम इंडिया के पास सीरीज में बढ़त बनाने का बेहतरीन मौका होगा।
4 of 5
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
- फोटो : ट्विटर
गंभीर ने आगे कहा कि अगर उनके शीर्ष चार बल्लेबाजों को देखें तो ये इस समय दुनिया की सबसे कमजोर बल्लेबाजी नजर आती है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी ऑस्ट्रेलिया से बेहतर है, लेकिन भारत की बल्लेबाजी इस टीम के मुकाबले बेहतरीन है।
5 of 5
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
- फोटो : ट्विटर @cricketAus
गौतम गंभीर ने कहा कि मैंने कभी भी ऑस्ट्रेलिया की इतनी खराब बैटिंग लाइनअप नहीं देखी। भारत के पास इस समय ये टेस्ट सीरीज जीतने का शानदार मौका है क्योंकि मैंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम में कभी भी इतनी अनिश्चितता नहीं देखी।