फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gautam Gambhir gets ready for last match of career against Andhra in Ranji Trophy

गौतम गंभीर आज खेलने उतरेंगे अपना आखिरी मैच, जीत से विदाई देना चाहेगी टीम

Thu, 06 Dec 2018 02:04 AM IST
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Dec 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
Gautam Gambhir gets ready for last match of career against Andhra in Ranji Trophy

वर्तमान रणजी सत्र में दिल्ली की टीम के लिए अब तक याद रखने लायक कुछ नहीं है, लेकिन गुरुवार को फिरोजशाह कोटला में यह नवोदित टीम आंध्र प्रदेश के खिलाफ अपने हीरो को यादगार विदाई देने के लिए अलग जज्बे के साथ उतरेगी। 

विज्ञापन


युवा टीम की पूरी कोशिश रहेगी कि गौतम गंभीर के अंतिम मुकाबले को यादगार बनाने की कोशिश की जाए। गंभीर ने भी टीम के युवा क्रिकेटरों के साथ अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। उन्होंने नेट पर बल्लेबाजी भी की तो टीम के साथ क्षेत्ररक्षण का भी अभ्यास किया। 
विज्ञापन


यही नहीं गंभीर कोटला के ड्रेसिंग रूम में भी काफी देर तक रहे। यहां और मैदान में उन्होंने टीम के साथियों से लंबी बात की। खराब दौर से गुजर रही टीम के लिए गंभीर भी अंतिम मैच में कुछ अच्छा करने के लिए तत्पर दिखे। उन्होंने नेट पर उसी अंदाज में बल्लेबाजी की जैसी वह भारतीय टीम में शामिल होने के दौरान किया करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सत्र में गंभीर ने दिल्ली के लिए 44, 49, 1 और 60 रनों की पारियां खेली हैं। दिल्ली को भी गंभीर की शतकीय पारी की सख्त जरूरत है। अगर ऐसा हुआ तो गंभीर भी अंतिम मैच को अपने यादगार बना डालेंगे।      

दिल्ली के अब तक तीन मुकाबलों में महज चार अंक हैं। पिछले मुकाबले में उसे पंजाब के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। ऊपर से टीम की कप्तान नितीश राणा और मध्यम गति के गेंदबाज नवदीप सैनी आंध्र प्रदेश के खिलाफ मैच में उपलब्ध नहीं रहेंगी। दोनों क्रिकेटर एमिजंग टीम के साथ श्रीलंका के दौरे पर हैं। 

नतीजन टीम की कप्तानी ध्रुव शौरी को सौंपी गई है। शौरी ने साफ किया कि पूरी टीम जानती है कि गौतम गंभीर का यह अंतिम मैच है। यही कारण है कि टीम इस मुकाबले में कुछ कर गुजरने की इच्छुक है जिससे उनकी विदाई को यादगार बनाया जा सके। 


टीम की भरसक कोशिश रहेगी कि गंभीर के अंतिम मैच में टीम अच्छा प्रदर्शन करे। दिल्ली के लिए उनके दूसरे मुख्य पेसर कुलवंत खजरोलिया भी उपलब्ध नहीं रहेंगे। वह भी चोटिल हैं।      

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed