फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Fromer India Crickter Sachin Tendulkar praised Rohit Sharma said why Hitman is successful in Test cricket

प्रशंसा: सचिन तेंदुलकर ने की रोहित शर्मा की जमकर तारीफ, बताया- क्यों टेस्ट में सफल हैं हिटमैन

Fri, 24 Dec 2021 10:06 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 24 Dec 2021 10:06 AM IST
सार

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने रोहित शर्मा की टेस्ट में बल्लेबाजी को लेकर तारीफ की है। रोहित इस साल टेस्ट में काफी सफल रहे हैंं। वह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। 

विज्ञापन
Fromer India Crickter Sachin Tendulkar praised Rohit Sharma said why Hitman is successful in Test cricket
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा की टेस्ट में वापसी कमाल की रही है। वह इस साल क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में भारत के सबसे बल्लेबाजों में से एक हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जिस तरह से हिटमैन ने बल्लेबाजी की उसे देख क्रिकेट बिरादरी ने उनकी जमकर तारीफ की। इ्ंग्लैंड के खिलाफ खेले गए चार टेस्ट मैचों में रोहित ने भारत की तरफ से सबसे अधिक 368 रन बनाए। टेस्ट में रोहित के शानदार प्रदर्शन को देख कर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी काफी खुश हैं। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करने के लिए हिटमैन की तारीफ की है। 

विज्ञापन


रोहित ने अपना स्वभाव और बल्लेबाजी शैली बदली

हाल ही में रोहित शर्मा को भारतीय टेस्ट टीम का नया उपकप्तान बनाया गया है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट की जरूरतों के अनुकूल होने के लिए अपने स्वभाव और बल्लेबाजी शैली में किए गए बदलावों पर ध्यान दिया था  खासकर विदेशी परिस्थितियों में। रोहित ने इस साल की शुरुआत में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जिसमें भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया था। 
विज्ञापन


सचिन ने की रोहित की तारीफ

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड में रोहित के प्रभावशाली प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए जोर देकर कहा कि उन्होंने अपनी बल्लेबाजी पर जो काम किया वह मानसिक था। एक कार्यक्रम के दौरान बात करते हुए उन्होंने कहा यह मानसिक है, जब आप अपने आप से यह कहना शुरू करते हैं कि यह कुछ ऐसा है जो मैं नहीं करने वाला यह होगा, मैं बहुत अधिक कहूंगा कि कोशिश करें और अपने आप से पूछें कि आपको क्या करने की उम्मीद है और आप क्या करना चाहते हैं, बजाय इसके कि आपको क्या नहीं करना चाहिए। सचिन ने आगे कहा कि जिस तरह से आदमखोर अपने शिकार के बारे में पता चलता है कि वह कहीं आस पास है। उसी तरह रोहित भी जानते हैें कि कैसे औ कब गेंदबाजों पर आक्रमण करना है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed