{"_id":"5f08ff978ebc3e63c76c60f0","slug":"former-west-indies-fast-bowler-michael-holding-becomes-passionate-about-racism","type":"story","status":"publish","title_hn":"नस्लवाद को लेकर वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग हो गए भावुक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नस्लवाद को लेकर वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग हो गए भावुक
Sat, 11 Jul 2020 05:24 AM IST
संजीव कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 11 Jul 2020 05:24 AM IST
विज्ञापन
michael holding
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग नस्लवाद पर दमदार भाषण देने के एक दिन बाद लाइव प्रसारण के दौरान अपने माता-पिता के साथ हुए नस्लीय व्यवहार पर बात करते हुए आंसू नहीं रोक पाए। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच से पूर्व होल्डिंग ने कहा था कि अश्वेत नस्ल का अमानुषिकीकरण किया गया और अगर नस्लवाद पर संपूर्ण मानव जाति को शिक्षित नहीं किया गया तो यह जारी रहेगा।
विज्ञापन
दूसरे दिन इस पर बात करते वह और भावुक हो गए। उन्होंने ‘स्काई न्यूज’ से कहा, ‘यह भावनात्मक पक्ष तब सामने आया जब मैंने अपने माता-पिता के बारे में सोचना शुरू किया और मैं फिर से भावुक हो रहा हूं। मैं जानता हूं कि मेरे माता-पिता किस दौर से गुजरे हैं। मेरी मां के परिवार ने उनसे इसलिए बात करना बंद कर दिया था क्योंकि उनके पति बहुत गहरे रंग के थे।’
विज्ञापन
होल्डिंग ने कहा, ‘मैं जानता हूं कि वे किस दौर से गुजरे हैं और वह बात तुरंत ही मेरे जेहन में आ गई। मैं जानता हूं कि यह धीमी प्रक्रिया है, लेकिन भले ही यह छोटा कदम हो, भले ही यह बेहद धीमी से गति से आगे बढ़ रहा हो, पर मैं उम्मीद कर रहा हूं कि यह सही दिशा में आगे बढ़ता रहेगा।
विज्ञापन