फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Team India cricketer Kirti Azad explains why Rohit Sharma is right person to take over charge from Virat Kohli

परिवर्तन निरंतर है: पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आाजाद ने बताया, विराट से कार्यभार संभालने वाले रोहित क्यों हैं बेहतर?

Fri, 10 Dec 2021 10:00 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 10 Dec 2021 10:00 AM IST
सार

विराट कोहली को हटाकर रोहित शर्मा को वनडे का कप्तान बनाए जाने पर पूर्व क्रिकेट कीर्ति आजाद ने बयान दिया है। उनका कहना है कि इसमें कुछ भी गलत नहीं हैं। बुधवार को बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा को वनडे का कप्तान घोषित किया था। 

विज्ञापन
Former Team India cricketer Kirti Azad explains why Rohit Sharma is right person to take over charge from Virat Kohli
रोहित शर्मा - फोटो : social media

विस्तार

बीसीसीआई चयनकर्तांओं ने बीते बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान किया। इस दौरान सिलेक्टर्स ने विराट कोहली को हटाकर रोहित शर्मा को वनडे का नया कप्तान घोषित किया। हिटमैन के एकदिवसीय का कप्तान बनने के बाद कई क्रिकेट विशेषज्ञों ने मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दीं। इस मामले में पूर्व क्रिकेट कीर्ति आजाद का मानना है कि विराट को कप्तानी से हटाने में कुछ भी गलत नहीं है। 

विज्ञापन


टेस्ट टीम के उपकप्तान भी बने रोहित

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जब जब चयनकर्ताओं ने टेस्ट टीम का एलान किया किया तो रोहित शर्मा को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई। रोहित को अजिंक्य रहाणे की जगह टेस्ट टीम का वाइस कैप्टन बनाया गया है। वहीं, रोहित अब सफेद गेंद में भारत के कप्तान होंगे। हाल ही में रोहित ने अपनी कप्तानी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में केीवियों को 3-0 से पटखनी दी थी। 
विज्ञापन


चयन समिति के फैसले को सही मानते हैं आजाद

भारत के पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति के कदम का समर्थन किया और रोहित को नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए सही व्यक्ति बताया। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कीर्ति आजाद ने कहा, खैर, परिवर्तन निरंतर है ऐसा होता है, रोहित अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और विराट ने कहा था कि वह सीमित ओवरों में कप्तानी से दूर रहना चाहते हैं, इसलिए उनकी जगह लेने के लिए सही व्यक्ति रोहित शर्मा हैं, यह चयनकर्ताओं का फैसला है, विराट ऐसा चाहते थे लेकिन चयनकर्ताओं ने सोचा कि रोहित शर्मा को आना चाहिए और मुझे इसमें कुछ भी गलत नहीं लगता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रहाणे को लेकर कही यह बात

कीर्ति आजाद ने आगे कहा, किसी के पास दूसरे से ज्यादा शतक हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि एक दूसरे से बेहतर है, किसी खिलाड़ी की अहमियत उसकी कप्तानी से नहीं मापी जाती, रहाणे बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं, उनकी फॉर्म अच्छी नहीं थी और इसी को ध्यान में रखते हुए चयनकर्ताओं ने उपकप्तानी से हटाने का फैसला लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed