{"_id":"65f2e30b7124e10f400b189c","slug":"former-sri-lanka-captain-lahiru-thirimanne-injured-in-a-road-accident-know-is-condition-2024-03-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sri Lanka: सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए श्रीलंका के पूर्व कप्तान, हालत नाजुक, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sri Lanka: सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए श्रीलंका के पूर्व कप्तान, हालत नाजुक, जानें पूरा मामला
Thu, 14 Mar 2024 05:14 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 14 Mar 2024 05:14 PM IST
सार
थिरिमाने वर्तमान में लीजेंड्स क्रिकेट में न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स के लिए खेल रहे थे और फ्रेंचाइजी ने इस घटना के बारे में एक आधिकारिक बयान जारी किया है। उन्होंने बताया कि थिरिमाने की स्थिति फिलहाल ठीक है।
विज्ञापन
लाहिरू थिरिमाने
- फोटो : Social Media
विस्तार
श्रीलंका के पूर्व कप्तान लाहिरू थिरिमाने को गुरुवार को अनुराधापुरा में एक भयानक कार दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह अपनी कार में यात्रा कर रहे थे। उनकी गाड़ी की टक्कर सामने से आ रही गाड़ी से हो गई। फिर उन्हें अनुराधापुरा टीचिंग अस्पताल ले जाया गया। उनकी चोट कितनी गंभीर है, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन फिलहाल उनकी स्थिति नाजुक है। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि वह ठीक हैं और उनकी हालत स्थिर है। रिपोर्टों में दावा किया गया है कि कार में थिरिमाने के साथ कम से कम एक और यात्री था और उस व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
थिरिमाने वर्तमान में लीजेंड्स क्रिकेट में न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स के लिए खेल रहे थे और फ्रेंचाइजी ने इस घटना के बारे में एक आधिकारिक बयान जारी किया है। टीम ने कहा, 'हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि लाहिरू थिरिमाने और उनका परिवार मंदिर जाते समय एक छोटी कार दुर्घटना का शिकार हो गया। शुक्र है कि उन्हें देख रेख के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अच्छी बात यह है कि शुरुआती जांच के बाद, हम पुष्टि कर सकते हैं कि वे सभी सुरक्षित और स्वस्थ हैं। चिंता की कोई बात नहीं है। हम इस दौरान सभी से मिले समर्थन की सराहना करते हैं। हम उनकी निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं और चाहते हैं कि थिरिमाने जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
लाहिरू थिरिमाने
- फोटो : Sri Lanka Cricket
न्यूजवायर के अनुसार, दुर्घटना के समय थिरिमाने तीर्थयात्रा पर थे। कार दूसरी तरफ से आ रहे एक लॉरी से टकरा गई और घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। थिरिमाने ने अपने एक दशक लंबे करियर के दौरान श्रीलंका के लिए 44 टेस्ट मैच, 127 वनडे और 26 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। वह तीन टी20 विश्व कप में श्रीलंकाई टीम का हिस्सा रहे। वह 2014 में चैंपियन बनने वाली श्रीलंकाई टीम का भी हिस्सा रहे थे। उन्होंने जुलाई 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था।