{"_id":"67516b6d340a35fce309bd42","slug":"former-players-advised-to-keep-fans-away-from-practice-sessions-expressed-displeasure-over-adelaide-case-2024-12-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: पूर्व खिलाड़ियों ने प्रशंसकों को अभ्यास सत्र से दूर रखने की दी सलाह, एडिलेड मामले पर जताई नाराजगी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: पूर्व खिलाड़ियों ने प्रशंसकों को अभ्यास सत्र से दूर रखने की दी सलाह, एडिलेड मामले पर जताई नाराजगी
Thu, 05 Dec 2024 02:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:29 PM IST
सार
अभ्यास सत्र प्रशंसकों के लिए खोल दिया गया था। इसके बाद कुछ फैंस ने अभ्यास सत्र के दौरान खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने देने की बजाय उनसे चौके और छक्कों की मांग करने लगे। इस पर कुछ खिलाड़ी नाराज हो गए।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : ICC
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय खिलाड़ियों पर कुछ प्रशंसकों ने अभद्र टिप्पणी की थी जिसके बाद अभ्यास सत्र में प्रशंसकों के आने पर पाबंदी लगा दी गई थी। अब इसे लेकर भारतीय टीम के पूर्व सदस्यों ने नाराजगी जताई है और ऐसे प्रशंसकों को सत्र से दूर रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
मंगलवार को अभ्यास सत्र प्रशंसकों के लिए खोल दिया गया था। इसके बाद कुछ फैंस ने अभ्यास सत्र के दौरान खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने देने की बजाय उनसे चौके और छक्कों की मांग करने लगे। इस पर कुछ खिलाड़ी नाराज हो गए। फिर टीम इंडिया ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को अपने फैसले के बारे में बताया और आगे किसी भी मैच के लिए अभ्यास सत्र में फैंस की एंट्री पर बैन लग गया।
Virat Kohli facing Jasprit Bumrah in nets 🐐🔥 pic.twitter.com/5X6aASTjyv
— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) December 3, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टीम के पूर्व मैनेजर बिमल सोनी ने कहा, 'क्रिकेटरों के साथ इस तरह का व्यवहार करना सही नहीं है और प्रशंसकों को अभ्यास सत्र से दूर ही रखना चाहिए।' वहीं, पूर्व क्रिकेटर एलन सिप्पी ने कहा, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और क्रिकेट संघ को दर्शकों को अभ्यास सत्र में नहीं आने देना चाहिए। आज सिर्फ अभद्र टिप्पणी की गई, लेकिन किसी दिन यह इससे भी बदतर हो सकता है। हमें इसे रोकना ही होगा।
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
बीसीसीआई के इतनी ज्यादा संख्या में प्रशंसकों के आने की नहीं थी उम्मीद
ऑस्ट्रेलिया के अभ्यास सत्र को देखने के लिए जहां सीमित संख्या में दर्शक पहुंचे थे, वहीं हजारों लोग भारतीय टीम को देखने के लिए एकत्र हुए थे। एडिलेड में अभ्यास सुविधा दर्शक दीर्धा के बहुत करीब है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा था, 'यह पूरी तरह से अराजकता थी। ऑस्ट्रेलियाई प्रशिक्षण सत्र के दौरान 70 से ज्यादा लोग नहीं आए थे, लेकिन भारत के सत्र के दौरान लगभग 3000 लोग मौजूद थे। किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि इतने सारे प्रशंसक आएंगे।'
ऑस्ट्रेलिया के अभ्यास सत्र को देखने के लिए जहां सीमित संख्या में दर्शक पहुंचे थे, वहीं हजारों लोग भारतीय टीम को देखने के लिए एकत्र हुए थे। एडिलेड में अभ्यास सुविधा दर्शक दीर्धा के बहुत करीब है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा था, 'यह पूरी तरह से अराजकता थी। ऑस्ट्रेलियाई प्रशिक्षण सत्र के दौरान 70 से ज्यादा लोग नहीं आए थे, लेकिन भारत के सत्र के दौरान लगभग 3000 लोग मौजूद थे। किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि इतने सारे प्रशंसक आएंगे।'