फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket News: Former Pakistani Cricketer Rashid Latif Accuses England vs New Zealand of Match Fixing

क्या फिक्स था इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मैच, पूर्व पाक क्रिकेटर ने लगाए सनसनीखेज आरोप

Fri, 05 Jul 2019 10:44 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 05 Jul 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
Cricket News: Former Pakistani Cricketer Rashid Latif Accuses England vs New Zealand of Match Fixing
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान - फोटो : social Media

इंग्लैंड ने बुधवार को न्यूजीलैंड को हराकर विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। दूसरी टीमों की हार और जीत की उम्मीदों पर वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की राह देख रही पाकिस्तानी टीम को इंग्लैंड की जीत से झटका लगा है। विश्व कप से लगभग बाहर हो चुकी पाकिस्तानी टीम के पूर्व खिलाड़ियों को इंग्लैंड की जीत पच नहीं रही है।

विज्ञापन


पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने कहा है कि न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया मुकाबला फिक्स था। दोनों टीमों ने हर वो कोशिश की जिससे कि पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की सारी संभावनाएं खत्म हो जाएं।
विज्ञापन


पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में लतीफ ने कहा कि 'जब न्यूजीलैंड के 4 विकेट गिर गए थे तब इयोन मॉर्गन ने आदिल राशिद और जो रूट से गेंदबाजी कराई ताकि हार का अंतर कम हो सके। इसके अलावा इंग्लैंड ने जानकर धीमी बल्लेबाजी की ताकि वे 370 या उससे अधिक का स्कोर नहीं बनाएं और हार का अंतर कम हो सके।'

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के पास एक मात्र रास्ता

इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने कहा था कि पाकिस्तान सेमीफाइनल में नहीं पहुंचे इसके लिए भारत अपने मैच जानबूझकर हार जाएगा। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज रहे वकार युनूस ने भी इंग्लैंड से भारत की हार पर सवाल उठाए थे और कहा था कि टीम इंडिया ने खेल भावना नहीं दिखाया। पाकिस्तनी फैन और पूर्व खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की हार को जबरदस्ती हारा हुआ मैच बता रहे हैं।

पाकिस्तान के पास फिलहाल सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए केवल एक मात्र रास्ता बचा हुआ है, जिसके तहत उन्हें हर हाल में बांग्लादेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करनी होगी और मुकाबला 311 या फिर 316 रनों से जीतना होगा। यदि बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय ले लिया तो पाकिस्तान वहीं वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed