Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार कर रहा पाकिस्तानी क्रिकेटर, हाथ में भगवा झंडा लेकर लिखा- जय श्री राम
पाकिस्तान के लिए 276 विकेट लेने वाले दानिश कनेरिया बेसब्री से प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने हाथ में भगवा झंडा लेकर अपने फोटो शेयर की है।
विस्तार
अब भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी राम मंदिर के लिए उत्साह दिख रहा है। पाकिस्तान के लिए 276 विकेट लेने वाले दानिश कनेरिया बेसब्री से प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने हाथ में भगवा झंडा लेकर अपने फोटो शेयर की है।
दानिश कनेरिया ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा "हमारे राजा श्रीराम का भव्य मंदिर है तैयार, अब सिर्फ 8 दिन का है इंतजार! बोलो जय जय श्री राम।"
हमारे राजा श्रीराम का भव्य मंदिर है तैयार,
— Danish Kaneria (@DanishKaneria61) January 14, 2024
अब सिर्फ 8 दिन का है इंतजार!
बोलो जय जय श्री राम। pic.twitter.com/poojMBb7U4
दानिश कनेरिया ने पाकिस्तान के लिए 61 टेस्ट और 18 वनडे मैच खेले। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 261 विकेट लिए और वनडे में 15 विकेट झटके। वनडे में वह कुछ खास नहीं कर सके, लेकिन टेस्ट में पाकिस्तान के सबसे बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों में से एक रहे। उन्होंने 15 बार मैच में पांच विकेट लिए और दो बार मैच में 10 विकेट लेने में सफल रहे।
क्रिकेट से संन्यास के बाद कनेरिया भारत के पक्ष में बयानबाजी करते रहे हैं और कई मौकों पर पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने एक बार यह भी कहा था कि पाकिस्तान की टीम में हिंदू होने की वजह से उनके खिलाफ दोहरा व्यवहार किया जाता था। वह पीएम मोदी और भाजपा का भी सोशल मीडिया पर समर्थन कर चुके हैं। पनौती वाले बयान पर उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा था।