फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   former New zealand cricketer Chris Cairns Suffers Paralysis In Legs After Heart Surgery

क्रिस क्रेन्स: हृदय की सर्जरी के बाद पैर हुए पैरालाइज्ड, पूर्व क्रिकेटर के लिए फैंस मांग रहे दुआएं

Fri, 27 Aug 2021 02:06 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 27 Aug 2021 02:06 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर क्रिस क्रेन्स की हालत नाजुक बनी हुई है। हाल ही में हृदय की सर्जरी कराने के बाद अब क्रेन्स के पैर पैरालाइज्ड हो गए हैं। 

विज्ञापन
former New zealand cricketer Chris Cairns Suffers Paralysis In Legs After Heart Surgery
न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर क्रिस क्रेन्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड के पू्र्व क्रिकेट क्रिस क्रेन्स इन दिनों बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। हाल ही में हृदयघात पड़ने से उनकी सि़डनी में आनन-फानन हार्ट सर्जरी कराई गई थी। जिसके बाद उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। कुछ दिन बाद तबियत में सुधार आने के बाद उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम से हटा दिया गया। अब पता चला है कि हृदय के आपरेशन के दौरान क्रिस क्रेन्स को रीढ़ की हड्डी में स्ट्रोक हुआ था जिसे बाद उनके पैर पैरालाइज्ड हो गए हैं। 

विज्ञापन

क्रिस क्रेन्स के वकील आरोन लॉयड ने एक बयान में कहा, सिडनी में जीवन रक्षक हृदय ऑपरेशन के बाद उन्हें रीढ़ में पक्षाघात हुआ था। अब उनकी टांगों में लकवा हो गया है उनके मुताबिक, अब क्रेन्स ऑस्ट्रेलिया के स्पाइन हॉस्पिटल में रीहैब (पुनर्वास) से गुजरेंगे। उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए दुनिया भर में क्रिकेट फैन्स उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं। 
विज्ञापन


वकील ने आगे कहा, क्रेन्स के परिवार ने हर तरफ से मिल रहे सहयोग की सराहना की है, लॉयड के मुताबिक क्रिस क्रेन्स की तबियत के बारे में आगे भी जरूरत के मुताबिक परिवार बयान जारी करता रहेगा। उनके मुताबिक क्रेन्स के ठीक होने में अभी लंबा वक्त लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने समय में क्रिस क्रेन्स न्यूजीलैंड के बेहतरीन ऑलराउंर थे। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 62 टेस्ट मैच खेले जिनमें 3320 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 5 शतक और 22 अर्धशतक दर्ज हैं। क्रेन्स ने 215 वनडे मैचों में भी न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया जिनमें 4950 रन बनाए। एकदिवसीय क्रिकेट में उनके नाम 4 शतक और 26 अर्धशतक हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने देश के लिए 2 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed