{"_id":"62ded91eb849194dd1093f90","slug":"former-madhya-pradesh-team-captain-ashok-jagdale-passed-away-a-wave-of-mourning-in-the-cricket-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: मध्य प्रदेश की टीम के पूर्व कप्तान अशोक जगदाले का निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दुखद: मध्य प्रदेश की टीम के पूर्व कप्तान अशोक जगदाले का निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर
Mon, 25 Jul 2022 11:52 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:52 PM IST
सार
अशोक जगदाले ने 76 प्रथम श्रेणी मैचों में चार शतकों के साथ 2,954 रन बनाए थे और 182 विकेट भी झटके थे।
विज्ञापन
क्रिकेट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश की रणजी टीम के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर अशोक जगदाले का सोमवार को इंदौर में 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार के एक सदस्य ने यह जानकारी दी। जगदाले के छोटे भाई और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व सचिव संजय जगदाले ने बताया कि उनके बड़े भाई अशोक जगदाले रविवार देर रात नाक से खून बहने के बाद बेसुध हो गए थे और उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उन्होंने बताया कि आंतरिक रक्त स्राव से उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई और डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके। अशोक जगदाले ने 76 प्रथम श्रेणी मैचों में चार शतकों के साथ 2,954 रन बनाए थे और 182 विकेट भी झटके थे।
विज्ञापन
वे दाएं हाथ से फिरकी गेंद फेंकते थे और बाद में उन्होंने मध्यम गति के गेंदबाज के रूप में राज्य की टीम को अपनी सेवाएं दीं। एक बार जब सेंट्रल जोन की टीम दलीप ट्रॉफी जीती, तो इसमें जगदाले और सलीम दुर्रानी के हरफनमौला प्रदर्शन का बड़ा हाथ था।