फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   former Kolkata Knight Riders captain Dinesh Karthik explain why he quit kkr captaincy in mid ipl

खुलासा: दिनेश कार्तिक ने बताई वजह, क्यों छोड़ी केकेआर की कप्तानी

Thu, 15 Jul 2021 10:32 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 15 Jul 2021 10:32 AM IST
सार

कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक ने टीम की कप्तानी छोड़ने के बारे में बयान दिया है। उनका कहना है कि जब मैंने टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया तो मुझसे टीम का कप्तान बने रहने को कहा गया। कार्तिक ने आईपीएल 2020 के मध्य में कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। 

विज्ञापन
former Kolkata Knight Riders captain Dinesh Karthik explain why he quit kkr captaincy in mid ipl
दिनेश कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक ने केकेआर की कप्तानी छोड़ने का खुलासा किया है। उनका कहना है कि उन्हें किसी ने टीम की कप्तानी छो़ड़ने पर बाध्य नहीं किया था। यह उनका निजी फैसला था। दिनेश कार्तिक को साल 2018 में आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का कप्तान बनाया गया था। लेकिन बीते साल 2020 में आईपीएल के मध्य में उन्होंने अचानक कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह इयोन मॉर्गन को केकेआर टीम का कप्तान नियुक्त किया गया।

विज्ञापन

खेल प्रस्तोता गौरव कपूर के पॉडकास्ट 22 यार्न्स में बातचीत के दौरान दिनेश कार्तिक ने कहा, यह मेरी समस्या थी, जब मैंने कप्तानी छोड़ने का निर्णय लिया मुझे उस समय भी टीम का कप्तान बने रहने को कहा गया। उन्होंने आगे कहा, हमें इसकी जानकारी थी, मेरा मानना है कि केकेआर को काफी श्रेय दिया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने इसे बहुत अच्छी तरह से संभाला है। वे हमारी स्थिति समझते थे, मैं ही समस्या था और कोई नहीं, मुझे पूरा यकीन नहीं है कि वह ठीक हैं, टीम में मॉर्गन है वास्तव में वह बहुत अनिच्छुक था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मॉर्गन इंग्लैंड की कप्तानी कर रहे हैं और उन्होंने बहुत दबाव वाले मैचों में टीम की कमान संभाली है। वह भारत आकर आईपीएल खेलकर एंज्वाय करना चाहते हैं, वह केकेआर के उपकप्तान थे जो मेरी मदद करने के लिए काफी था। दिनेश कार्तिक की कप्तानी में साल 2018 में केकेआर आईपीएल टेबल पॉइंट में पांचवें नंबर पर रहा। जब दिनेश कार्तिक ने कप्तानी छोड़ने के फैसला किया तो उस समय केकेआर की टीम चौथे नंबर पर थी जिसमें उसके सात मैचों से आठ अंक थे। लेकिन व्यक्तिगत तौर पर दिनेश कार्तिक की फॉर्म चिंता का विषय थी। वह एक अर्धशतक सहित सिर्फ 108 रन बना पाए थे।  

विज्ञापन

कार्तिक ने आगे कहा जब मैंने कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया तो कहा गया नहीं, नहीं। हम अंकतालिका में अच्छी पोजिशन पर हैं, हमने सात मैच खेले जिनमें 4 जीते। हम अंकतालिका में नंबर तीन या चार पर थे। मोर्गन ने मुझसे कहा, क्या तुम पागल हो, तुम कप्तानी क्यों छोड़ोगे, मैं नहीं समझता तुम क्या करने की कोशिश कर रहे हो, तब मैंने उनको कुछ चीजों के बारे में बताया। उन्होंने आगे कहा, व्यक्तिगत रूप से क्या हो रहा था, और फिर यह कुछ ऐसा था जो मेरे व्यक्तिगत मुद्दों के बारे में अधिक था, जो कि क्रिकेट या फ्रैंचाइज़ी या ऐसा कुछ भी नहीं था। जब निजी मामला घटित हुआ, यही मेरे कप्तानी छोड़ने का मुख्य कारण था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed