{"_id":"66d826fa876de4b11c0f94bf","slug":"former-indian-head-coach-rahul-dravid-appointed-as-head-coach-of-rajasthan-royals-before-ipl-2025-know-2024-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rahul Dravid: पूर्व भारतीय मुख्य कोच द्रविड़ की IPL में वापसी संभव, ये टीम दे सकती है बड़ी जिम्मेदारी, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rahul Dravid: पूर्व भारतीय मुख्य कोच द्रविड़ की IPL में वापसी संभव, ये टीम दे सकती है बड़ी जिम्मेदारी, जानें
Wed, 04 Sep 2024 02:53 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 04 Sep 2024 02:53 PM IST
सार
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, द्रविड़ आईपीएल 2025 में संजू सैमसन की अगुवाई वाली टीम को कोचिंग देते नजर आ सकते हैं। द्रविड़ के कार्यकाल में ही भारत ने इस साल टी20 विश्व कप का खिताब जीता था।
विज्ञापन
राहुल द्रविड़
- फोटो : Screen Grab
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की आईपीएल में वापसी हो सकती है। उन्हें राजस्थान रॉयल्स का मुख्य कोच बनाया जा सकता है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, द्रविड़ आईपीएल 2025 में संजू सैमसन की अगुवाई वाली टीम को कोचिंग देते नजर आ सकते हैं। द्रविड़ के कार्यकाल में ही भारत ने इस साल टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया ने दूसरी बार इस खिताब को अपने नाम किया था।
विज्ञापन
Trending Videos
द्रविड़ का राजस्थान से पुराना रिश्ता
पूर्व भारतीय कप्तान और बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का राजस्थान रॉयल्स से पुराना रिश्ता रहा है। वह आईपीएल में इस टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में राजस्थान ने 2012 और 2013 में खेला था। वहीं, 2014 और 2015 में वह टीम के मेंटर भी रहे। इसके बाद 2016 में दिग्गज दिल्ली डेयरडेविल्स से जुड़ गए।
2019 में द्रविड़ को बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) का प्रमुख बनाया गया था। 2021 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन्हें भारतीय पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया। उनके ही कार्यकाल में भारत ने आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म किया था।

अंतिम चरण में पहुंची बातचीत
एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, "बातचीत अंतिम चरण में पहुंच गई है और वह जल्द ही मुख्य कोच का पद संभालेंगे।" वहीं, राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा अपनी भूमिका में बने रहेंगे। वह 2021 में टीम से जुड़े थे।

राठौर की भी हो सकती है टीम में एंट्री
इएसपीएनक्रिकइनफो की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर भी राजस्थान रॉयल्स से जुड़ सकते हैं। उन्हें असिस्टेंट कोच का पद दिया जा सकता है। राठौर एनसीए में द्रविड़ की कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं।
सिर्फ एक बार चैंपियन बनी राजस्थान
राजस्थान ने सिर्फ एक बार आईपीएल का खिताब जीता है। 2008 के पहले संस्करण में टीम दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न की अगुआई में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर चैंपियन बनी थी। अब राजस्थान को अपने दूसरे खिताब का इंतजार है।