फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Indian cricketer Vinod Kambli cheated in the name of KYC update lost more than one lakh rupees

धोखाधड़ी: केवाईसी अपटेड के नाम विनोद कांबली से ठगी, पूर्व क्रिकेटर से जालसाजों ने उड़ाए लाखों

Fri, 10 Dec 2021 01:23 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 10 Dec 2021 01:23 PM IST
सार

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर जालसाजों ने उनके अकाउंट से भारी रकम उड़ा दी। जिसके बाद कांबली ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। यह घटना तीन दिसंबर की है। 

विज्ञापन
Former Indian cricketer Vinod Kambli cheated in the name of KYC update lost more than one lakh rupees
विनोद कांबली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली जालसाजों के हाथ ठगी का शिकार हो गए। इस दौरान धोखाधड़ी करने वालों ने उनके एक लाख से ज्यादा रुपये उड़ा दिए। इस घटना को लेकर बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक अनजान व्यक्ति के नाम एफआईआर दर्ज की गई। विनोद कांबली के साथ यह धोखाधड़ी केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर हुई। जालसाजों ने इस दौरान उनके अकाउंट से 1,13,998 रुपये उड़ा दिए। 

विज्ञापन


तीन दिसंबर की घटना

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली के साथ यह घटना 3 दिसंबर को हुई थी। इसी दिन एक कांबली के पास फोन कर अपने आपको प्राइवेट बैंक का अधिकारी बताया। इस दौरान फोन करने वाले धोखेबाज व्यक्ति ने उनसे बैंक डिटेल मांगी जिसके चलते उनका केवाईसी अपडेट किया जा सके। कांबली ने भऱोसा करते हुए अपनी बैंक डिटेल दे दी। फिर क्या था इसके बाद उस व्यक्ति ने कांबी के अंकाउंट से एक लाख से अधिक रुपये का चूना लगा दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने पैसे दिलाने में मदद की

इसके बाद विनोद कांबली ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद उसने साइबर पुलिस और बैंक की मदद से खाते से उड़ाए गए सभी पैसे वापस करा लिेए। अब पुलिस उस अकाउंट होल्डर की डिटेल खंगाल रही है जिसके खाते में उस व्यक्ति ने पैसे ट्रांसफर किए थे। इस दौरान विनोद कांबली ने कहा, जैसे ही मेरे फोन पर अंकाउंट से पैसे कटने का मैसेज आया मैंने तुरंत कस्टमर केयर से बात की और खाते को बंद करा दिया। इसके बाद पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्द कराई। उन्होंने आगे कहा कि मैं पुलिस का बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करता हुं जिसके माध्यम से मेरे पैसे मुझे वापस मिल गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed