फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   former indian captain kapil dev said it is painful for me to see a player getting tired after bowling just 4 overs

दुखद: भारत में ऑलराउंडर्स की कमी पर बोले कपिल, कहा- 4 ओवर की बॉलिंग में थक जाते हैं गेंदबाज

Thu, 01 Jul 2021 09:10 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 01 Jul 2021 09:10 AM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने टीम इंडिया में ऑलराउंडर्स की कमी को लेकर निराशा जताई है। उनका कहना है कि मुझे काफी दुख होता है जब कोई गेंदबाज सिर्फ चार ओवर की गेंदबाजी करने के बाद थक जाता है। 

विज्ञापन
former indian captain kapil dev said it is painful for me to see a player getting tired after bowling just 4 overs
1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव - फोटो : ANI

विस्तार

आर्ईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत को न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद टीम इंडिया के लचर प्रदर्शन पर चर्चा जारी है। जिसके चलते यह बात उभरकर सामने आ रही है कि हार की वजह भारत में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर्स की कमी है। पहले भी कई पूर्व क्रिकेटर कह चुके हैं कि भारत ने अंतिम एकादश में रवींद्र जडेजा को शामिल करके अपनी चाल में चूक कर दी। जबकि शार्दुल ठाकुर बेहतर विकल्प हो सकते थे। जब हार्दिक पांड्या टीम में नहीं थे तो ऐसे में शार्दुल को होना लाजिमी था क्योंकि वही एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर सकते हैं। लेकिन उनकी बदकिस्मती थी कि उन्हें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली।  

विज्ञापन

तेज गेंदबाज ऑलराउंडर को अगर अलग कर दिया जाए तो मौजूदा भारतीय टीम में जडेजा और पांड्या ब्रदर्श को छोड़कर वास्तविक एक ऐसे खिलाड़ी की कमी है जो गेंद और बल्ले से अपना योगदान दे सके।  रवींद्र जडेजा की भले ही टेस्ट में ऑलराउंडर्स में पहले नंबर पर हों रैंक लेकिन उनका प्रदर्शन कमजोर है। वहीं श्रीलंका दौरे पर गई टीम इंडिया भी ऑलराउंडर्स के नजरिए से ज्यादा समृद्ध नहीं है। देश में कपिल देव जैसे सबसे अच्छे ऑलराउंडर रहे। लेकिन इस समय टीम इंडिया वास्तविक एक ऐसे मैच विजेता खिलाड़ी की कमी से जूझ रही है जो गेंद और बल्ले से बेन स्टोक्स और काइल जेमीसन की तरह धमाल मचा सके।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का कहना है, हम साल के 10 महीने क्रिकेट खेलते हैं, तो आपके चोटिल होने के ज्यादा चांस हैं। क्रिकेट में आज बुनियादी जरूरत है कि बल्लेबाज बल्लेबाजी करना चाहते हैं और गेंदबाज भी बैटिंग करना चाहते हैं। लेकिन हमारे समय में हमें सब कुछ करना था। इसलिए क्रिकेट आज बदल गया है। कभी-कभी मुझे यह देखकर काफी दुख होता है कि एक गेंदबाज सिर्फ चार ओवर की गेंदबाजी करने के बाद थक जाता है, और मैंन सुना है कि उन्हें तीन या चार ओवर से ज्यादा गेंदबाजी करने की इजाजत नहीं हैा।  

विज्ञापन

इंडिया टीवी से बात करते हुए कपिल देव ने कहा, मुझे अपना समय याद है मैं यह नहीं कहूंगा कि यह सही या गलत यहां तक कि आखिरी खिलाड़ी जो आकर बल्लेबाजी करेगा, हम उसे कम से कम 10 ओवर फेंकेंगे। यह मानसिकता होनी चाहिए जो मांसपेशियों के निर्माण में मदद करती है। लेकिन आज शायद वो चार ओवर उनके लिए काफी हैं, इसलिए हमें हमारी पीढ़ी के बारे में थोड़ा अजीब लगता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed